कानपुर देहात। अकबरपुर तहसील के कमालपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव ने कोविड अस्पताल पहुंचने के बाद अफसरों को बताया कि उसके घर में राशन नहीं है। परिवार के सदस्य भूखे हैं। डीएम के निर्देश पर पहुंचे एसडीएम ने परिवार को राशन सामग्री उपलब्ध कराई।
कमालपुर गांव में कोरोना पॉजिटिव युवक शिवम ने डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को बताया कि उसके घर में राशन न होने की वजह से सदस्य भूखे हैं। इसकी जानकारी पर डीएम ने एसडीएम आनंद कुमार सिंह को उसके घर राशन पहुंचाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने शुक्रवार को युवक के घर जाकर 20 किलोग्राम आटा, 10 किलोग्राम चावल, 5 किलोग्राम दाल, दो लीटर सरसों तेल, 2 किलोग्राम चीनी और एक किलोग्राम च्यवनप्राश दिया। राशन सामग्री मिलने के बाद पीड़ित परिवार ने खुशी महसूस की।