फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Helmet gifted to the groom in Tilak ceremony after the accident in Sitmara

सिठमरा में हादसे के बाद तिलक समारोह में वर को उपहार में दिया हेलमेट

Sun, 05 Dec 2021 01:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Helmet gifted to the groom in Tilak ceremony after the accident in Sitmara
रूरा में तिलक समारोह में वर नीरज को हेलमेट देते चौकी इंचार्ज प्रभाकर यादव। संवाद - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात/रूरा। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाना आवश्यक है। ऐसा करने से हादसे के समय जान जाने का खतरा बहुत कम रहता है। शनिवार को सड़क हादसे में सिठमरा के पास रूरा-झींझक रोड पर बिना हेलमेट लगाए बाइक चला रहे अंबियापुर निवासी विजय की शादी के चौथे दिन ही मौत हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी के बाद अमर उजाला की पहल पर जिले की पुलिस ने एक नई मुहिम शुरू की है। रूरा चौकी इंचार्ज प्रभाकर यादव ने एक तिलक समारोह में पहुंच कर दूल्हे नीरज पुत्र रविमोहन को हेलमेट देकर उसका अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

उन्होंने शिवराजपुर से तिलक चढ़ाने आए लड़की के पिता अशोक कुमार सहित मौजूद अन्य लोगों से दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने की अपील की। कहा कि सड़क हादसों में अक्सर हेलमेट न लगाने से चालक की मौत हो जाती है। हेलमेट पहनकर इसे कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कस्बा निवासी रजोल शुक्ला व राजेंद्र अवस्थी आदि ने भी लोगों से हेलमेट लगाने की अपील की। इस बाबत सीओ सदर अरुण कुमार सिंह ने कहा कि शादी समारोह में पुलिस की ओर से लोगों को हेलमेट देकर वाहन चलाते समय लगाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed