{"_id":"5b45b0224f1c1b56238b5c64","slug":"heavy-rain-in-many-cities-of-uttar-pradesh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के कई शहरों मे काली घटा के साथ झमाझम बारिश, मौसम जानकारों ने जताई ये संभावनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के कई शहरों मे काली घटा के साथ झमाझम बारिश, मौसम जानकारों ने जताई ये संभावनाएं
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Wed, 11 Jul 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में बारिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भरी दोपहर काले बादल छा गए। देखते-देखते दिन में अंधेरा सा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई। यूपी के कानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत तमाम शहरों में बारिश हो रही है। मौसम जानकारों ने आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश संभावनाएं जताई हैं।
यूपी के कई शहरों में बारिश
यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में पिछले दो दिनों से पुरवइया हवा का रुख मध्य क्षेत्र की तरफ हुआ है। इसकी वजह से देश के पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय मानसून के मध्य क्षेत्र में आने के संकेत मिले हैं।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 11 और 12 जुलाई को बारिश....
यूपी के कई शहरों में बारिश
मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि 11 और 12 जुलाई को कई शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। पारा 40.4 डिग्री से गिरकर 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। बादल होने और धूप एक दिन पहले की अपेक्षा नरम होने से उमस भी बढ़ी है। हवा में नमी का प्रतिशत दिन में तीन और रात में 11 प्रतिशत बढ़ा है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तापमान और नीचे जाने की संभावना...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तापमान और नीचे जाने की संभावना...
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है। अनुमान है कि 11 से शुरू होने वाली बारिश अगले तीन दिनों तक रह सकती है। जिससे वातावरण में काफी नमी आ जाएगी। तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास आ सकता है। रात को होने वाली उमस से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुंदेलखंड में दिख सकता असर...
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुंदेलखंड में दिख सकता असर...
विज्ञापन
यूपी के कई शहरों में बारिश
सक्रिय मानसून की वापसी से धान की रोपाई के लिए किसानों को जरूरत भर खेतों में पानी भी मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक नौशाद खान का कहना है कि इस हफ्ते बारिश का असर शहर के साथ बुंदेलखंड क्षेत्रों में दिख सकता है।
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सोमवार-मंगलवार को कानपुर का तापमान....
आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सोमवार-मंगलवार को कानपुर का तापमान....