{"_id":"5b460c554f1c1ba5468b5da0","slug":"wife-did-not-come-back-from-home-so-man-committed-suicide","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बीवी मायके से न लौटी तो उठाया आत्मघाती कदम, अंडरवियर से निकला एक कागज खोल सकता है राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीवी मायके से न लौटी तो उठाया आत्मघाती कदम, अंडरवियर से निकला एक कागज खोल सकता है राज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
यूपी के हमीरपुर जिले में आपसी मनमुटाव पर पत्नी बच्चों को छोड़कर मायके चली गई। जब वह नहीं लौटी तो पति ने आत्मघाती कदम उठा लिया। मंगलवार रात मजदूर ने खाने में जहर डालकर खुद व तीनों बच्चों को खिला दिया।
रात 10 बजे बच्चों के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर किया है।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत पढ़ोरी के दिल्ली डेरा निवासी धरमवीर (28) पुत्र लल्लू मजदूर है। धरमवीर का पत्नी सुमन से आपसी मनमुटाव चल रहा है। इस बात पर वह पति से नाराज होकर मायके फत्तेपुरवा में कई महीने से रह रही है।
धरमवीर के अंडर वियर में एक कागज था
2 of 2
डेमाे पिक
धरमवीर उसे लेने गया, मगर वह नहीं आई। इधर धरमवीर अपने तीन मासूम बच्चों किरन (8), आशीष (6) व अंजी (4) की परवरिश व मजदूरी भी कर रहा था। इसी से आहत होकर धरमवीर ने ये आत्मघाती फैसला लिया। मंगलवार रात उसने बच्चों के लिए खाना पकाया। जिसमें जहर मिला दिया।
इसी बीच उसने सुसाइड नोट भी लिखा। रात के खाने में मिलाए गए जहर से जब बच्चों की तबियत बिगड़ने लगी तो उनके चिल्लाने पर पड़ोसी पहुंचे। सभी की हालत बिगड़ने व कराहने की आवाज सुन ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना।
इसी के बाद धरमवीर सहित तीनों मासूम बच्चों को गंभीर हालत में सीएचसी मौदहा में भर्ती कराया गया। जहां सीएचसी में फार्मासिस्ट अजय शिवहरे ने बताया धरमवीर के अंडर वियर में एक कागज था। उस सुसाइट नोट को उसने कोतवाली के एक दारोगा को दिया है। बताया आशीष व अंजी की हालत खतरे से बाहर है। धरमवीर और किरन की हालत गंभीर होने पर सदर अस्पताल को रेफर किया गया है। यहां से उसे कानपुर रेफर किया गया है। इस बारे में सीओ शुभ सूचित ने कहा पूरे प्रकरण की जांच कराएंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।