फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

यूपी के कई शहरों मे काली घटा के साथ झमाझम बारिश, मौसम जानकारों ने जताई ये संभावनाएं

Wed, 11 Jul 2018 08:19 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 11 Jul 2018 08:19 PM IST
विज्ञापन
Heavy Rain in many cities of uttar pradesh
यूपी के कई शहरों में बारिश
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में भरी दोपहर काले बादल छा गए। देखते-देखते दिन में अंधेरा सा छा गया और तेज बारिश शुरू हो गई। यूपी के कानपुर, उन्नाव, कानपुर देहात, इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद समेत तमाम शहरों में बारिश हो रही है। मौसम जानकारों ने आने वाले तीन-चार दिनों तक बारिश संभावनाएं जताई हैं। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- हवाओं ने बदला रुख, तीन दिन तक यहां झमाझम बारिश झेलने को रहिए तैयार ...



 

Heavy Rain in many cities of uttar pradesh
यूपी के कई शहरों में बारिश

यूपी के कानपुर शहर व आसपास के जिलों में पिछले दो दिनों से पुरवइया हवा का रुख मध्य क्षेत्र की तरफ हुआ है। इसकी वजह से देश के पूर्वी क्षेत्रों में सक्रिय मानसून के मध्य क्षेत्र में आने के संकेत मिले हैं।


आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- 11 और 12 जुलाई को बारिश....

Heavy Rain in many cities of uttar pradesh
यूपी के कई शहरों में बारिश
मौसम विभाग ने पहले ही बताया था कि 11 और 12 जुलाई को कई शहरों में बारिश हो सकती है। वहीं, सोमवार को दिन के तापमान में तीन डिग्री की कमी दर्ज की गई। पारा 40.4 डिग्री से गिरकर 37.6 डिग्री पर पहुंच गया। बादल होने और धूप एक दिन पहले की अपेक्षा नरम होने से उमस भी बढ़ी है। हवा में नमी का प्रतिशत दिन में तीन और रात में 11 प्रतिशत बढ़ा है। 

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- तापमान और नीचे जाने की संभावना...
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Heavy Rain in many cities of uttar pradesh
यूपी के कई शहरों में बारिश
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान और नीचे जाने की संभावना है। अनुमान है कि 11 से शुरू होने वाली बारिश अगले तीन दिनों तक रह सकती है। जिससे वातावरण में काफी नमी आ जाएगी। तापमान 35 से 36 डिग्री के आसपास आ सकता है। रात को होने वाली उमस से भी लोगों को छुटकारा मिलेगा।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- बुंदेलखंड में दिख सकता असर...
 
विज्ञापन
Heavy Rain in many cities of uttar pradesh
यूपी के कई शहरों में बारिश
सक्रिय मानसून की वापसी से धान की रोपाई के लिए किसानों को जरूरत भर खेतों में पानी भी मिल सकता है। मौसम वैज्ञानिक नौशाद खान का कहना है कि इस हफ्ते बारिश का असर शहर के साथ बुंदेलखंड क्षेत्रों में दिख सकता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ेंः- सोमवार-मंगलवार को कानपुर का तापमान....
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed