फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heavy rain in many cities of UP, house collapsed in rain

यूपी में बारिश का कहर: कानपुर में दीवार गिरने से चार लोग दबे, इटावा में मासूम बच्ची की मौत, जानें आसपास के जिलों का अपडेट

Tue, 19 Oct 2021 12:09 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 19 Oct 2021 12:09 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in many cities of UP, house collapsed in rain
यूपी में बारिश का कहर - फोटो : अमर उजाला
यूपी के कानपुर समेत आसपास के शहरों में हुई बारिश लोगों के लिए मुसीबत बनी हुई है। कहीं जलभराव से लोगों को जूझना पड़ रहा है तो कहीं कच्चे मकानों की दीवार गिरने से लोग जख्मी हो गए।  
विज्ञापन


कानपुर के स्वरूपनगर सेल टैक्स रोड पर दीवार गिरने से चार लोग दब गए। घायल मोहन, राजू, शम्भू और विमला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

इटावा जिले में बरसात के कारण कच्चा मकान गिरने से एक ही परिवार के 3 लोग मलबे में दब गए। हादसे में चार साल की बच्ची की मौत हो गई जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


हमीरपुर जिले में बीती रात मूसलाधार बारिश से कई लोगों के घर गिर गए। खलिहानों में कटी पड़ी मूंगफली की सूखी फसल जलमग्न हो गई। रास्तों में भारी जलभराव हो गया। जिले के राठ और सरीला तहसील क्षेत्र में जमकर बारिश हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


औरैया जिले में सोमवार रात हुई तेज बारिश में कई मकान गिरे। कुलुपुर गांव में मकान की छत गिरने व मलबे में दबकर दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यहां कई घन्टे बिजली गुल रही।


फर्रुखाबाद जिले में सोमवार रात हुई बारिश से शहर के मुख्य मार्गों पर भारी जलभराव हो गया। मोहल्ला भोपतपट्टी में घरों में पानी घुस गया। खेतों में बोई गई आलू की फसल डूब गई। धान की कटी पड़ी फसल बह गई। किसानों को भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed