{"_id":"5d10bcfc8ebc3e5a5c15887d","slug":"heavy-rain-in-central-up-and-bundelkhand-three-people-died","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीः बारिश से राहत मिली तो आकाशीय बिजली ने छीन ली 3 की सांसें, 11 झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः बारिश से राहत मिली तो आकाशीय बिजली ने छीन ली 3 की सांसें, 11 झुलसे
Mon, 24 Jun 2019 05:57 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
यूपी डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 24 Jun 2019 05:57 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई जिले में सोमवार को बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी वहीं आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग स्थानों पर तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि 11 लोग झुलस गए। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
हरदोई के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र अंतर्गत यासीनपुर के निकट नहर पटरी पर पान की दुकान चलाने वाले हरद्वारी (55) पुत्र टीकम और श्रीमती (45) पत्नी महेंद्र प्रसाद निवासी बुंदेला थाना टडियावा की मौत हो गई। श्रीमती अपने अन्य परिजनों के साथ नंद की पुत्री की शादी में शामिल होने यासीनपुर जा रही थीं।
एक अन्य घटना में पाली थाना क्षेत्र के ग्राम गुरुधरु निवासी मदन पाल (35) पुत्र मनीराम लोनार कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दहीरापुर में मछली पकड़ने गए थे। इसी दौरान बिजली गिरने से चपेट में आकर मदन पाल की मौत हो गई।