फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Heatwave grips Hamirpur as temperature crosses 44°C, highest in three years

Hamirpur: आसमान से बरसी आग, 44.2 डिग्री पहुंचा पारा; तीन साल का टूटा रिकॉर्ड, भीषण गर्मी से सड़कें सूनी

Sat, 25 Apr 2026 08:58 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 25 Apr 2026 08:58 PM IST
सार

Hamirpur News: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ही भीषण गर्मी ने मई-जून जैसी स्थिति पैदा कर दी है। शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले तीन वर्षों में इस तारीख का सबसे अधिक तापमान है। तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।

विज्ञापन
Heatwave grips Hamirpur as temperature crosses 44°C, highest in three years
भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है और तापमान 44.2 डिग्री के पार पहुंच गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 शनिवार को अधिकतम तापमान 44.2 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तेज धूप और लू के थपेड़ों से जनजीवन अस्त व्यस्त रहा और सड़कों व बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल अभी राहत की कोई उम्मीद नहीं है। इससे पहले वर्ष 2022 में आज के दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था, जिसके बाद इतने उच्च स्तर तक पारा नहीं गया था। 25 अप्रैल 2023 को अधिकतम 33 व न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस, 25 अप्रैल 2024 को अधिकतम 42 व न्यूनतम 25 एवं 25 अप्रैल 2025 को अधिकतम 43 व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन

सदर तहसील स्थिति वेदर स्टेशन पर शनिवार को अधिकतम पारा 44.2 व न्यूनतम 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी चार दिन भीषण लू चलने की संभावना जताई जा रही है और तापमान 47 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है।
सुबह से ही तपा रही तेज धूप
सुबह से ही तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सुबह सात बजे के बाद धूप की तीव्रता महसूस होने लगती है। इससे दिन चढ़ने के साथ गर्मी और भी विकराल रूप ले लेती है। दोपहर में चलने वाली गर्म हवाएं और लू के थपेड़े आमजन के लिए मुसीबत बन रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि दिन के समय बाहर बाहर निकलना किसी चुनौती से कम नहीं लग रहा है। मानो आसमान से आग बरस रही हो। तेज धूप से बचने के लिए लोग टोपी, गमछा व चश्मा खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात में भी राहत नहीं उम्मीद

रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रातें भी अब गर्म महसूस होने लगी हैं। लगातार बढ़ती गर्मी ने लोगों की दिनचर्या पर असर डालना शुरू कर दिया है और आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन

आगामी चार दिन तपाएगी धूप

मौसम विशेषज्ञ डॉ. शालिनी ने बताया कि आने वाले तीन से चार दिनों तक इसी तरह से तापमान में वृद्धि जारी रहेगी और गर्मी पड़ती रहेगी। वातावरण में नमी बढ़ने से हीट इंडेक्स बढ़ सकते हैं। 27 व 28 अप्रैल को 46 से 47 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। इससे तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed