{"_id":"69ee5e2216ea8f149f0282a4","slug":"heat-and-heat-wave-fever-and-diarrhea-patients-are-plentiful-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-141813-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: गर्मी और लू की मार, बुखार डायरिया के मरीजों की भरमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: गर्मी और लू की मार, बुखार डायरिया के मरीजों की भरमार
Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
राजपुर (कानपुर देहात)। बढ़ते तापमान के साथ लू चलने से अस्पतालों में उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। रविवार को राजपुर और रसधान के प्राथमिक स्वास्थ्य पर आयोजित जन आरोग्य मेले में इन बीमारियों के मरीजों की संख्या अधिक रही।
राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर दो बजे तक 55 मरीज आए। सबसे अधिक संख्या उल्टी-दस्त और बुखार के मरीजों की रही। मेले में इलाज कराने आए सिलहरा गांव के रामबाबू ने बताया कि पांच दिनों से बुखार आ रहा था। बाहर से दवा खरीद कर खाने के बाद जब आराम नहीं मिला तो अस्पताल में जांच कराकर दवा ली है। वहीं, प्रीतमपुर के रामकेश सिंह ने बताया पेट दर्द और दस्त की समस्या बताई। इसके अलावा छोलापुर की मालती देवी और शोभा रानी, ममता और ज्ञानवती ने चक्कर और घबराहट की समस्या बताई। डॉ. आशीष मिश्रा व डॉ. मनोज सर्राफ ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाइयां दीं।
इधर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रसधान में डॉ. सना कौशर ने 35 मरीजों का इलाज किया। यहां बुखार खांसी और त्वचा के मरीजों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने बताया कि तापमान में बढ़ोतरी से संक्रमण के चलते उल्टी-दस्त और पेट दर्द के मरीजों की संख्या बढ़ी है। डॉ. आशीष मिश्रा ने बढ़ते तापमान से होने वाली बीमारियों से बचाव के उपाय बताए। कहा कि तपती दोपहर में घर से बाहर न निकलें। अगर जरूरी हो तो सिर पर गमछा ओढ़ कर एवं पानी की बोतल लेकर ही घर से निकलें। ओआरएस का घोल अवश्य पीएं। खुले में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करने से बचें। शुद्ध पानी पीएं। उल्टी-दस्त, कमजोरी या बुखार होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें।
विज्ञापन
.......................
मेले में 62 मरीजों का उपचार कर दी दवाई
अमरौधा। पीएचसी अमरौधा में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। क्षेत्र के कई गांव के 62 मरीजों ने यहां पर अपना उपचार करवाया। पीएचसी में डायरिया, लू और बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉ. अभिचंद्र पाल ने मरीजों का परीक्षण कर दवाइयां दी। मेले में अमरौधा की पूनम देवी को डायरिया, ट्योंगा के बाबूलाल (70) को अस्थमा, पातेपुर के हेमंत (8) ने लू लगने, पिपरी के छोटेलाल (60) और अमरौधा के दुर्गा प्रसाद (80) ने जोड़ों में दर्द की समस्या होने पर जांच की सलाह के साथ दवाइयां दी गईं। डॉ. अभिचंद्र पाल ने बताया कि गर्मी के कारण डायरिया, लू और बुखार के मरीजों की संख्या ज्यादा रही है। लू से बचने के लिए, बिना काम के बाहर न निकलने की सलाह दी। उन्होंने ठंडा-गरम खाने से भी बचने की सलाह दी। इस दौरान फार्मासिस्ट महेंद्र प्रताप सिंह, वार्ड ब्वाय राजनारायण, लैब टेक्नीशियन नरेंद्र चौहान, कुलदीप आदि रहे। (संवाद)