{"_id":"6ac9445d30194244f7086b98","slug":"heart-attack-patients-will-be-given-echo-test-in-iccu-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-150265-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: हार्ट अटैक के मरीजों की आईसीसीयू में होगी इको जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: हार्ट अटैक के मरीजों की आईसीसीयू में होगी इको जांच
Sat, 10 Oct 2026 01:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, अकबरपुर में हृदय रोगियों के उपचार की सुविधाओं में विस्तार किया गया है। मेडिकल कॉलेज की इंटेंसिव कार्डियक केयर यूनिट (आईसीसीयू) में अत्याधुनिक इकोकार्डियोग्राफी मशीन स्थापित की गई है। इससे हार्ट अटैक के मरीजों की प्रारंभिक जांच के साथ हृदय की संरचना, पंपिंग क्षमता और हृदयाघात से उत्पन्न संभावित जटिलताओं का आकलन करने में मदद मिलेगी। खास बात यह है कि थ्रोम्बोलाइसिस उपचार से पहले और बाद में भी इको जांच के जरिये हृदय की कार्यक्षमता का मूल्यांकन किया जा सकेगा।
मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अंबरीश कुमार गुप्ता ने बताया कि हृदय रोग संबंधी चिकित्सा सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। इससे पहले आईसीसीयू में ईसीजी, कार्डियक मॉनिटरिंग और पात्र मरीजों के लिए थ्रोम्बोलाइसिस उपचार की सुविधा शुरू की जा चुकी है। अब इकोकार्डियोग्राफी की सुविधा मिलने से गंभीर हृदय रोगियों की जांच और उपचार के दौरान चिकित्सकों को मरीज की स्थिति का अधिक सटीक आकलन करने में सहायता मिलेगी।
उन्होंने बताया कि हार्ट अटैक के मामलों में समय पर जांच और उपचार बेहद महत्वपूर्ण होता है। आईसीसीयू में इकोकार्डियोग्राफी की सुविधा शुरू होने से चिकित्सक हृदय की पंपिंग क्षमता और उसकी कार्यप्रणाली का आकलन कर सकेंगे। थ्रोम्बोलाइसिस उपचार से पहले और बाद में हृदय की कार्यक्षमता की जांच करने से उपचार के प्रभाव को समझने में मदद मिलेगी। इससे मरीज की स्थिति के अनुसार उपचार संबंधी निर्णय लेने और संभावित जटिलताओं का आकलन करने में सहूलियत होगी। हृदयाघात जैसी आपातकालीन स्थिति में प्रत्येक मिनट महत्वपूर्ण होता है। समय पर जांच, उपयुक्त मरीजों को थ्रोम्बोलाइसिस उपचार और लगातार निगरानी से मरीजों की जान बचाने की संभावना बढ़ाई जा सकती है।