{"_id":"6595b220610f8e55d2033f0a","slug":"hearing-postponed-due-to-non-appearance-of-witness-in-balwant-murder-case-kanpur-news-c-220-1-akb1003-7204-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बलवंत हत्याकांड में गवाह के हाजिर न होने पर टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बलवंत हत्याकांड में गवाह के हाजिर न होने पर टली सुनवाई
Thu, 04 Jan 2024 12:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। बलवंत हत्याकांड मामले की सुनवाई अपर जिला एवं सत्र न्यायालय पंचम में चल रही है। मामले में पूर्व तिथि पर आरोपियों पर आरोप तय होने के बाद अब मामले में गवाही होनी है। बुधवार को मामले में गवाह के अस्वस्थ होने के कारण उसके कोर्ट न पहुंचने पर सुनवाई टल गई। अब मामले में सुनवाई के लिए अदालत ने छह जनवरी की तिथि नियत की है।
शिवली के सरैया लालपुर निवासी बलवंत की 12 दिसंबर 2022 को पुलिस पिटाई से मौत हो गई थी। मामले में तत्कालीन एसओजी प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में एसओजी प्रभारी सहित आठ आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। मामले की सुनवाई अपर जिला जज पंचम की अदालत में चल रही है। पिछली तिथि पर अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद सभी आरोपियों पर आरोप तय करते हुए मामले में अभियोजन गवाह को गवाही के लिए तलब किया था। वादी पक्ष के अधिवक्ता जितेंद्र प्रताप सिंह चौहान ने बताया कि बुधवार को मामले में गवाह के अस्वस्थ होने के कारण उसके गवाही के लिए अदालत पेश न होने के कारण मामले में सुनवाई टल गई। अब अदालत ने मामले की सुनवाई के लिए 6 जनवरी की तिथि नियत की है।