{"_id":"6830d1046892fd45c406cb15","slug":"hearing-on-remand-of-accused-of-human-trafficking-on-june-3-kanpur-news-c-362-1-ka11002-124232-2025-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मानव तस्करी के आरोपी की रिमांड पर सुनवाई तीन जून को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मानव तस्करी के आरोपी की रिमांड पर सुनवाई तीन जून को
विज्ञापन
कानपुर। नौबस्ता थानाक्षेत्र की किशोरी को जयपुर में बेचने के आरोपी सौरभ मिश्रा की कस्टडी रिमांड पर तीन जून को सुनवाई होगी। पुलिस में मामले की पूछताछ के लिए एडीजे 25 की कोर्ट में अर्जी दी है। मामले में पूछताछ और साक्ष्य जुटाने के लिए पुलिस ने कोर्ट से आरोपी की चार दिन की रिमांड मांगी है। पुलिस का दावा है कि सौरभ की कस्टडी रिमांड मिलने से मानव तस्करी से जुड़े राज खुल सकेंगे।
बता दें, 17 अप्रैल को आरोपी सौरभ ने सरेंडर के लिए कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया था, लेकिन सरेंडर नहीं किया। 11 मई को रविवार की छुट्टी के दिन स्पेशल रिमांड मजिस्ट्रेट कोर्ट में जाकर सरेंडर कर दिया था। 14 मई को पुलिस ने जेल जाकर आरोपी सौरभ के बयान दर्ज किए। इसमें उसने खुद का बचाव करते हुए किशोरी को बेचने की योजना की जानकारी से इंकार किया। कहानी गढ़ते हुए कहा कि वह तो बालाजी धाम घूमने के चक्कर में गया था। उसे नहीं मालूम था कि साथ गई किशोरी को वहां बेचा जाएगा। दो घंटे की पूछताछ में पुलिस उससे कोई भी राज उगलवा नहीं सकी थी। इसी वजह से उसे कस्टडी रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है। एडीसीपी महेश कुमार ने बताया कि सौरभ की चार दिन की कस्टडी रिमांड कोर्ट से मांगी गई है। (संवाद)