{"_id":"6595b19c2c2c51a9620015a4","slug":"hearing-on-disposal-of-application-in-bikaru-case-will-be-held-on-12th-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-7207-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: बिकरू कांड में प्रार्थनापत्र निस्तारण की 12 को होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: बिकरू कांड में प्रार्थनापत्र निस्तारण की 12 को होगी सुनवाई
Thu, 04 Jan 2024 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात । बिकरू कांड के मुख्य मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में बचाव पक्ष की ओर से पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र के निस्तारण के लिए अदालत ने 12 जनवरी की तिथि नियत की है।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरू गांव में दो जुलाई 2020 को दबिश देने गई पुलिस टीम पर विकास दुबे गैंग ने फायरिंग कर दी थी। घटना में आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। इस मामले की सुनवाई एंटी डकैती कोर्ट में चल रही है। मामले में अभियोजन गवाह दरोगा कुंवरपाल से बचाव पक्ष की जिरह चल रही है। सहायक शासकीय अधिवक्ता प्रशांत कुमार मिश्रा ने बताया कि बुधवार को अदालत ने मामले में बचाव पक्ष की ओर से पूर्व में दिए गए प्रार्थनापत्र के निस्तारण के लिए 12 जनवरी की तिथि नियत की है। इस दौरान सभी आरोपी कोर्ट में उपस्थित रहे।
-- --