फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hearing of misdeed victim's uncle in six cases on 30

उन्नाव कांड: दुष्कर्म पीड़िता के चाचा की छह मुकदमों में सुनवाई 30 को, गवाही के कारण नहीं हुई पेशी

Tue, 15 Oct 2019 08:33 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव
यूपी डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Oct 2019 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hearing of misdeed victim's uncle in six cases on 30
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
उन्नाव से विधायक कुलदीप सिंह सेंगर कांड में दुष्कर्म पीड़िता के चाचा के खिलाफ अपर जिला सत्र न्यायाधीश तृतीय के न्यायालय में चल रहे तीन मुकदमों की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी मंगलवार को नहीं हो सकी।
विज्ञापन


पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में आरोपी चाचा की गवाही दूसरे दिन भी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में होनी थी। इससे वह नहीं आ सके। वहीं अपर सत्र न्यायाधीश छह के यहां चल रहे प्राणघातक हमले व सीजेएम के यहां चल रहे सफेदा प्रकरण के मुकदमे में गवाही हुई।
विज्ञापन


 

Hearing of misdeed victim's uncle in six cases on 30
भारी सुरक्षा के बीच उन्नाव कोर्ट पहुंचा दुष्कर्म पीड़िता का चाचा (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
न्यायाधीश ने सभी मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख 30 अक्तूबर तय की है। आरोपी के चाचा के खिलाफ चल रहे सीबीआई के गवाह की मौत की घटना में झूठा प्रार्थनापत्र देने, हत्या की अफवाह फैलाने से पुलिस को कब्र खुदवाकर शव का पोस्टमार्टम कराने को मजबूर करने और पीड़िता की फर्जी टीसी के मुकदमे में मंगलवार को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय प्रमोद कुमार के न्यायालय में सुनवाई थी।

पर तिहाड़ जेल में बंद आरोपी चाचा की दूसरे दिन भी दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में चल रहे पीड़िता के पिता की हत्या के मामले में गवाही होने से वह उपस्थित नहीं हुए। आरोपी के अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने हाजिरी वापसी का प्रार्थनापत्र दिया। वहीं सीजेएम विराट सक्सेना के न्यायालय में चल रहे सफेदा प्रकरण व एसीजेएम षष्ठ भूपेंद्र राय के न्यायालय में चल रहे प्राणघातक हमले मामले में गवाही हुई। वकील अजेंद्र अवस्थी ने बताया कि अब सभी मामलों की सुनवाई 30 अक्तूबर को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed