फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hearing in DM CMO case postponed again

Kanpur News: डीएम सीएमओ प्रकरण में फिर टली सुनवाई

Tue, 29 Jul 2025 01:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Hearing in DM CMO case postponed again
कानपुर। डीएम और सीएमओ विवाद मे सोमवार को हाईकोर्ट मे होने वाली सुनवाई एक बार फिर टल गईं है। पहले यह सुनवाई 17 जुलाई को होने वाली थी लेकिन उस दिन सुनवाई आगे बढ़ाकर 28 जुलाई कर दी गई थी। एक बार फिर से सुनवाई टलने से लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं। सीएमओ कार्यालय और जिला प्रशासन के अफसर इस मामले में चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डा. हरिदत्त नेमी पर स्वास्थ्य विभाग में भर्तियों में गड़बड़ी के आरोप लगे थे। अप्रैल माह मे जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ नेमी को जिले से हटाने के लिए प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था। इसके बाद कानपुर में जिलाधिकारी पर टिप्पणी करने से संबंधित सीएमओ का कथित आडियो वायरल होने के बाद डीएम बनाम सीएमओ के मामले ने तूल पकड़ा।
विज्ञापन


सीएमओ के बचाव में तीन जनप्रतिनिधियों ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को पत्र लिखे थे। वहीं डीएम के समर्थन में एक विधायक ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था। करीब एक सप्ताह बाद शासन ने सीएमओ नेमी को निलंबित कर डॉ उदय नाथ को नया सीएमओ बना दिया था। जिसके बाद डॉ नेमी कोर्ट चले गए थे। वहां से स्टे लेकर वापस सीएमओ की कुर्सी संभालने आ गए थे। 24 घंटे बाद ही एडीएम सिटी और चकेरी एसीपी, डॉ उदय नाथ कार्यालय पहुंचे थे इसके डॉ नेमी सीएमओ की कुर्सी छोड़कर चले गए थे। इस बीच उन्होंने हाई कोर्ट में जिला प्रशासन के खिलाफ अवमानना याचिका दाखिल कर दी। जिसमें कानपुर डीएम, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, एडीसीपी कानपुर, चकेरी थाना प्रभारी को पार्टी बनाया था। बताया जा रहा है कि मामले की सोमवार को लंच से पहले सुनवाई होनी थी लेकिन नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed