फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   health worker died in accident in banda up

Banda: हादसे में बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी की मौत, बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

Mon, 28 Nov 2022 03:48 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 28 Nov 2022 03:48 PM IST
सार

यूपी के बांदा जिले में हुए सड़क हादसे में बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
health worker died in accident in banda up
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बांदा जिले के देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर रविवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार स्वास्थ्यकर्मी की मौत हो गई। वह बबेरू सीएचसी से काम करके बांदा लौट रहा था। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन


तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर निवासी ब्रजेश कुमार यादव (35) पुत्र धनीराम यादव शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला धीरज नगर में मकान बनाकर चार वर्ष से रहते थे। वह बबेरू सीएचसी में लेखा प्रबंधक के पद पर तैनात थे। रविवार देर रात सीएचसी से ड्यूटी कर बाइक से बांदा लौट रहे थे। देहात कोतवाली क्षेत्र में बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर दोहा के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ब्रजेश हेलमेट पहने था। बड़े भाई दिनेश सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार में पत्नी ममता और आठ वर्ष का बेटा आदित्य है। ब्रजेश पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। देहात कोतवाली प्रभारी सैफ अहमद ने बताया कि पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजन की तरफ से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed