{"_id":"659857fd816002a0b50e118b","slug":"health-checkup-of-205-prisoners-conducted-in-the-district-jail-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-7304-2024-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जिला जेल में 205 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जिला जेल में 205 बंदियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण
Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sat, 06 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिला कारागार माती में शुक्रवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर जेल अधिकारियों की देख रेख में 205 बंदियों की कई तरह की जांच कर दवाइयां दी गई। मरीजों को विशेषज्ञों ने ठंड से बचाव करने की सलाह दी।
अमर उजाला फाउंडेशन व उजाला सिग्नस हॉस्पिटल की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डाॅ. आरके तिवारी, दीपा, मोनी ने बीमार मरीजों की जांच कर दवाइयां दी। वहीं एएसजी नेत्र चिकित्सालय से प्रकाश भारत, आफरीन, गोविंद ने आंखों की जांच की। एमडी पैथ लैब से कंचन श्रीवास्तव ने पैथोलॉजिकल जांच की। यहां पर आयोजक अपराध मुक्त सामाजिक चिकित्सा समिति के चेयरमैन आशुतोष बाजपेई, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी भी रहे। यहां पर डॉक्टरों की टीम ने 205 बंदियों का परीक्षण किया। इसमें ब्लड प्रेशर के 190, मधुमेय के 190, सीबीसी जांच 10, आँखों की जांच 155 मरीजों की गई। कई बंदियों ने अपनी अलग अलग बीमारियां बता कर दवाइयां लीं। शिविर में जेल अधीक्षक धीरज कुमार, जेलर विजय कुमार पांडेय, जेल चिकित्साधिकारी डॉ. मनीष कुमार, डिप्टी जेलर शिवाजी सिंह, राजेश कुमार आदि रहे।