फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head teachers should work together for overall development of children.

Kanpur News: प्रधान-शिक्षक मिलकर करें बच्चों का सर्वागीण विकास

Tue, 10 Dec 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
Head teachers should work together for overall development of children.
ताखा। ब्लॉक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, ग्राम प्रधानों, स्थानीय प्राधिकारी व जनप्रतिनिधियों की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन उद्देतपुरा में किया गया। बैठक में बेसिक शिक्षा की योजनाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन


कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसडीएम देवेंद्र कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि प्रधानाध्यापक, ग्राम प्रधान व अभिभावकों के तालमेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि बीडीओ राजकुमार शर्मा ने कहा कि किसी भी विद्यालय में 19 पैरामीटर से संबंधित कोई कार्य अधूरा हो तो उसे तुरंत पूरा किया जाएगा। बीएसए डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि शत-प्रतिशत नामांकन में भी ग्राम प्रधान महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान अभिभावकों को ड्रेस का महत्व बताकर उन्हें ड्रेस खरीदने के लिए प्रेरित करें। बैठक में बीईओ सर्वेश कुमार सिंह, एडीओ अनुज कुमार श्रीवास्तव, एआरपी शैलेंद्र यादव, ब्लॉक व्यायाम शिक्षक अवधेश सिंह राठौर, संदीप कुमार, विकास यादव सहित कई शिक्षक व प्रधान मौजूद रहे। संचालन बीरेंद्र सिंह कमल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed