फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Head Constable crushed by tanker, death

टैंकर ने हेड कांस्टेबल को कुचला, मौत

Sun, 26 Jun 2016 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर Updated Sun, 26 Jun 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
Head Constable crushed by tanker, death
पोस्टमार्टम हाउस में दुखी खड़े रमेशचंद्र मिश्रा के बेटे आशुतोष और अभिनव - फोटो : amarujala
कानपुर। पनकी पड़ाव में तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी सवार हेड कांस्टेबल (एचसीपी) को कुचल दिया। अगले पहिए के नीचे आने से उनकी मौके पर मौत हो गई। सस्ता हेलमेट भी चकनाचूर हो गया। पुलिस ने भाग रहे टैंकर चालक को दौड़ाकर भौंती हाईवे पर दबोच लिया। 
विज्ञापन

नवाबगंज के आजाद नगर में रहने वाले रमेश चंद्र मिश्रा (58) अकबर थाने में हेड कांस्टेबल थे। मूल रूप से हरदोई हरपालपुर के नगला दाराशाह गांव के रहने वाले थे। साथ में पत्नी नीतू, बेटे अभिनव, आशुतोष और अनुराग रहता है। बेटा अभिनव लखीमपुर में सरकारी स्कूल में शिक्षक, आशुतोष सांख्यिकी विभाग में और छोटा बेटा अनुराग आईआईटी से बीटेक करने के बाद दिल्ली में रहकर आईएएस की तैयारी कर रहा है। रमेश चंद्र शनिवार सुबह स्कूटी से माती कोर्ट में किसी काम से जा रहे थे। पनकी पड़ाव रेलवे क्रासिंग तिराहे के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी में टक्कर मार दी। वे स्कूटी समेत गिरे और पहिए की चपेट में आ गए। ट्रक चालक भागने के चक्कर में कुचलते हुए भाग निकला। बाद में पुलिस ने टैंकर ड्राइवर को हिरासत में लिया। रमेश चंद्र के पास से 52 हजार रुपये, सरकारी कागजात का एक बैग मिला। बेटे अभिनव और आशुतोष पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता का शव देखते ही फफक पड़े। अकबरपुर कोतवाली से पहुंचे पुलिस कर्मियों और रिश्तेदारों ने परिजनों को सांत्वना दी। टैंकर चालक रामफेर ने बताया कि वह मिट्टी का तेल लेकर लखनऊ जा रहा था। पनकी एसओ आशीष मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

शाम तक नहीं दी गई पत्नी को जानकारी
हादसे की सूचना मिलते ही दोनों बेटे और कई रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। पिता का शव देख बेटे बदहवास हो गए, रिश्तेदारों ने किसी तरह उन्हे संभाला। बेटा आशुतोष रोते हुए बार-बार यही कह रहा था कि मां को क्या जवाब देंगे। फोन पर मां को बताया कि पापा का एक्सीडेंट हो गया है। घर पर मोहल्ले के लोगों और रिश्तेदारों की भीड़ देख पत्नी नीतू पूछती रही कि क्या हुआ, सब ठीक तो है। शाम को पति का शव घर पहुंचा तो बदहवास हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट चेक करेगी क्वालिटी देखेगी पुलिस
कानपुर देहात (ब्यूरो)। हादसों में दोपहिया वाहन चालकों की मौतें बढ़ती देख देहात एसपी पुष्पाजंलि ने वाहन चेकिंग के दौरान हेलमेट चेक करने और मार्केट में बिकने वाले हेलमेट की क्वालिटी भी परखने का आदेश पुलिस को दिया है। एचसीपी रमेश की मौत के बाद एसपी ने यह आदेश दिया। उन्होंने बताया कि यदि दुकानदार या डीलर घटिया हेलमेट बेचते मिला तो उस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed