फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   He kept buying and selling medicines without opening a medical store.

Kanpur News: बिना मेडिकल स्टोर खोले ही दवाओं की खरीदारी कर बेचता रहा

Mon, 09 Mar 2026 01:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
He kept buying and selling medicines without opening a medical store.
कानपुर। महाराजपुर स्थित मां दुर्गा मेडिकोज के संचालक रोहन पचौरी ने अपनी फर्म मेसर्स मां दुर्गा मेडिकोज के जरिये लखनऊ के आरपिक फार्मास्यूटिकल से दो लाख 20 हजार 586 कोडीन सिरप की बोतलों की खरीदारी की। मेडिकल स्टोर खोले बिना ही दवाओं की खरीदारी कर उन्हें बेचता रहा। विभाग ने 31 अक्तूबर 2025 को तहरीर दी जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की जांच शुरू की। अब जाकर रोहन पचौरी को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


रोहन ने मेडिकल स्टोर के लिए जिस दुकान को किराये पर लिया था वहां कभी मेडिकल स्टोर का संचालन किया ही नहीं। नशीली दवाओं को एक जगह से खरीदकर दूसरी जगह बेचता रहा। ड्रग विभाग को इसका पता तब चला जब लक्ष्मी फार्मा के संचालक राहुल अग्रवाल की फर्म में पंजाब से पुलिस छानबीन करने पहुंची। यहीं से रोहन पचौरी के नशीली दवाओं को बेचने के कुछ सुबूत मिले जिसके बाद टीम ने जांच की और सच्चाई सामने आई। 12 अक्तूबर को औरैया ड्रग इंस्पेक्टर ज्योत्सना आनंद और कानपुर से ओमपाल सिंह ने निरीक्षण किया। मौके पर दुकान बंद मिली। मकान मालिक अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि दुकान किराये पर ली थी लेकिन मेडिकल स्टोर कभी संचालित नहीं किया गया। एग्रीमेंट पूरा होने पर दुकान में ताला डाल दिया। मेडिकल स्टोर बंद करने की सूचना भी रोहन ने ड्रग विभाग को नहीं दी।
विज्ञापन

ऑन रिकॉर्ड उसकी ओर से दवाओं की खरीद फरोख्त की जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर रोहन को फोन लगाया तो उसने कहा कि वो शहर में नहीं है। वो दोबारा कभी मिलने नहीं आया। उसने ड्रग विभाग को लाइसेंस देते समय फीलखाना स्थित जहां अपना घर बताया था वो भी फर्जी निकला। उसका फोन भी बंद जा रहा था। ड्रग विभाग के अधिकारियों के अनुसार वे अभी भी राहुल अग्रवाल, वर्तिका अग्रवाल और रोहन पचौरी के बीच के कनेक्शन की जांच कर रहे हैं और इसकी सूचना पुलिस को भी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




थोक दवा व्यापारियों के अनुसार महाराजपुर स्थित मां दुर्गा मेडिकल स्टोर में नशीले कफ सिरप खरीदे जाने के शक में छापा मारा गया था वो किसी बड़े दवा के सप्लायर से जुड़ा है। यहां जिस रोहन पचौरी के नाम से लाइसेंस है वो इसे खुद नहीं चला रहा है। व्यापारियों के अनुसार रोहन सीसी कैमरे लगाने का काम करता था। वो दवा कैसे बेच रहा था। उसे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस कैसे मिल गया ये सवाल ड्रग विभाग से किया जाना चाहिए। एक मामला तो पंजाब पुलिस की वजह से खुल गया लेकिन इस तरह के कई मामले शहर में हैं उन्हें अब तक नहीं पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed