{"_id":"5c2f0a45bdec2256dd10657d","slug":"hdfc-bank-fraudulent-case-came-true-with-a-big-truth","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचडीएफसी बैंकः गोल्ड लोन के नाम पर फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचडीएफसी बैंकः गोल्ड लोन के नाम पर फर्जीवाड़े का ऐसे हुआ खुलासा
Fri, 04 Jan 2019 02:39 PM IST
gaurav gaurav
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: gaurav gaurav
Updated Fri, 04 Jan 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर में एचडीएफसी बैंक की सिविल लाइंस और गोविंदनगर शाखा में गोल्ड लोन के नाम पर फर्जीवाड़े की जांच शुरू हो गई है। सीओ कोतवाली अजय कुमार ने गुरुवार को शिकायतकर्ता सिविल लाइंस शाखा के अफसर अतेंद्र सिंह से पूछताछ की। सामने आया कि दर्जनों मामलों में फर्जीवाड़ा कर बैंक को करोड़ों का चूना लगाया गया है।
ऐसे हुआ खुलासा
वित्तीय वर्ष के अंत में हर बैंक शाखा का ऑडिट होता है। बीते करीब एक सप्ताह से एचडीएफसी बैंक की विभिन्न शाखाओं में आंतरिक ऑडिट चल रहा है। ऑडिट के दौरान ही गोल्ड लोन खाताधारकों की गिरवी रखी ज्वैलरी और ठोस सोने की भी जांच हुई। आशंका के आधार ज्वैलरी के कुछ आइटम की जांच कराई गई तो वह नकली निकलीं। ऑडिट टीम ने इसे गंभीरता से लिया। कानपुर, लखनऊ और मुंबई के अफसरों को इस फर्जीवाड़े से अवगत कराया गया। इसके बाद गोल्ड लोन के नाम पर जितना भी सोना बैंक के पास था, उसका ग्राहकों से पहचान कराने के साथ ही मूल्यांकन कराया गया। फिलहाल 21 खाते संदिग्ध मिले। इस तरह से एक बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ।