फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU Wins Title, Defeating Jhansi by 30 Runs

Kanpur News: झांसी को 30 रन से हराकर एचबीटीयू ने खिताब जीता

Wed, 01 Apr 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
HBTU Wins Title, Defeating Jhansi by 30 Runs
कानपुर। एचबीटीयू की ओर से आयोजित आगाज-2026 स्टेट लेवल इंटर टेक्निकल यूनिवर्सिटी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में मंगलवार को एचबीटीयू ने झांसी को 30 रन से हराकर खिताब जीता। संस्थान स्थित मैदान पर खेले गए मैच में एचबीटीयू की टीम 17.4 ओवर में 89 रन बनाए। टीम की ओर से शिवम सक्सेना ने 20, मंजेश ने 18 और आलोक यादव ने 12 रन जोड़े।
विज्ञापन



गेंदबाजी में झांसी की ओर से रविकेश, अर्पित और आलोक गुप्ता ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद उतरी झांसी की टीम एचबीटीयू के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 12 ओवर में 59 रन पर ऑलआउट हो गई। झांसी के लिए रजत ने 18 और अभिनव ने 16 रन जोड़े। एचबीटीयू की ओर से मंजेश कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छह और शिवम सक्सेना ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन




ध्रुव और शुभम पाल को एक-एक सफलता मिली। मंजेश कुमार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जबकि झांसी के रविकेश चौरसिया को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट घोषित किया गया। गोरखपुर के दिव्यांश यादव को श्रेष्ठ बल्लेबाज, अभिनव भारद्वाज को श्रेष्ठ गेंदबाज और अभि यादव को श्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक का पुरस्कार मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed