फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU to offer combined BBA and MBA degree program

Kanpur News: एचबीटीयू में एक साथ मिलेगी बीबीए और एमबीए की डिग्री

Sat, 24 Jan 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
HBTU to offer combined BBA and MBA degree program
कानपुर। हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एचबीटीयू) के बिजनेस स्कूल में नए सत्र से बड़ा अकादमिक बदलाव होने जा रहा है। अब यहां बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (बीबीए) के साथ बीबीए ऑनर्स और एक्सटेंडेड एमबीए प्रोग्राम की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके तहत छात्रों को बीबीए और एमबीए की डिग्री एक साथ प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन


एचबीटीयू के स्कूल ऑफ एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के अनुरूप पाठ्यक्रमों का नया ढांचा तैयार किया है, जिसमें मल्टीपल एंट्री और मल्टीपल एग्जिट की व्यवस्था होगी। बीबीए में प्रवेश लेने वाला छात्र तीन वर्ष की पढ़ाई पूरी कर रोजगार प्राप्त कर सकता है। वहीं, चार वर्ष का पाठ्यक्रम पूरा करने पर छात्र को बीबीए ऑनर्स की डिग्री मिलेगी, जिसे एमबीए के प्रथम वर्ष के समकक्ष माना जाएगा। पांच वर्ष की पढ़ाई पूरी करने पर छात्र को बीबीए और एमबीए दोनों डिग्रियां एक साथ प्रदान की जाएंगी।
विज्ञापन


इंजीनियरिंग छात्रों के लिए माइनर डिग्री
एनईपी के तहत अंतरविषयी सह-पाठ्यक्रमों को भी लागू किया जा रहा है। इसके तहत इंजीनियरिंग छात्रों के लिए माइनर डिग्री प्रोग्राम की रूपरेखा तैयार की गई है। डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट के विभागाध्यक्ष डॉ. आशीष त्रिवेदी के अनुसार माइनर डिग्री में मैनेजमेंट ऑपरेशंस और मैनेजमेंट फाइनेंस जैसे विशेषज्ञता कोर्स शामिल किए जाएंगे, जो छात्रों के कॅरिअर को नई दिशा देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीटें होंगी दोगुनी

एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर ने बताया कि मैनेजमेंट पाठ्यक्रमों को उद्योग जगत की जरूरतों और छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए बदला जा रहा है। इस संबंध में प्रस्ताव को जल्द ही एकेडमिक काउंसिल की बैठक में रखा जाएगा। बीबीए पाठ्यक्रम की सीटों को दोगुना करने की भी योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed