फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU to Now Offer Courses in AI-ML and Forensics

Kanpur News: अब एचबीटीयू में एआई-एमएल और फॉरेंसिक की होगी पढ़ाई

Sat, 04 Apr 2026 01:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
HBTU to Now Offer Courses in AI-ML and Forensics
कानपुर। हरकोर्ट बटलर प्राविधिक विश्वविद्यालय (एचबीटीयू) नए सत्र से छात्रों के लिए स्नातक और परास्नातक स्तर पर कई नए कोर्स शुरू कर रहा है। परास्नातक में एमएससी फॉरेंसिक साइंस कोर्स 30 सीटों के साथ शुरू होगा। स्नातक स्तर पर बीटेक इन एआई-एमएल और बीबीए कोर्स की शुरुआत होगी। दोनों में 60-60 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन


एमएससी फॉरेंसिक विज्ञान कोर्स छात्रों को अपराध जांच, साइबर क्राइम, डीएनए विश्लेषण और अपराध स्थल जांच जैसे आधुनिक क्षेत्रों में विशेषज्ञता देगा। इस कोर्स से छात्र पुलिस और फॉरेंसिक लैब, जांच एजेंसियों और न्यायिक संस्थानों में कॅरिअर बना सकेंगे। बढ़ते अपराध और तकनीकी जांच की जरूरत से इस क्षेत्र में रोजगार की संभावनाएं बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


वहीं बीटेक इन एआई-एमएल कोर्स छात्रों को आधुनिक तकनीकों जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डेटा साइंस, मशीन लर्निंग और ऑटोमेशन में दक्ष बनाएगा। यह कोर्स आईटी सेक्टर, स्टार्टअप्स, रिसर्च संस्थानों और मल्टीनेशनल कंपनियों में उच्च वेतन वाले रोजगार के अवसर प्रदान करेगा। डिजिटल युग में एआई-एमएल विशेषज्ञों की मांग लगातार बढ़ रही है, जिससे इस क्षेत्र में कॅरिअर की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीबीए कोर्स के माध्यम से छात्रों को प्रबंधन, उद्यमिता, मार्केटिंग और फाइनेंस की गहन जानकारी मिलेगी। यह उन छात्रों के लिए लाभकारी होगा जो कारोबार, स्टार्टअप या कॉर्पोरेट क्षेत्र में पहचान बनाना चाहते हैं। इन कोर्सों में प्रवेश कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (सीयूईटी) के माध्यम से होगा। सीटें बचने पर विश्वविद्यालय स्वयं प्रवेश परीक्षा भी आयोजित कर सकता है।


कुलपति समशेर ने बताया कि एचबीटीयू का लक्ष्य छात्रों को भविष्य के लिए तैयार करना और उन्हें आधुनिक शिक्षा प्रदान करना है। इन कोर्सों से छात्रों को आधुनिक शिक्षा मिलेगी साथ ही उन्हें रोजगारोन्मुखी कौशल भी प्राप्त होंगे। यह पहल उच्च शिक्षा को उद्योग की मांगों के अनुरूप बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed