फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Investigation into assault on junior students is complete, committee has submitted the report to VC

एचबीटीयू: जूनियर छात्रों से मारपीट की जांच पूरी, कमेटी ने वीसी को सौंपी रिपोर्ट, वही लेंगे सजा पर अंतिम फैसला

Tue, 22 Oct 2024 10:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 22 Oct 2024 10:40 PM IST
सार

Kanpur News: एचबीटीयू के अब्दुल कलाम हॉस्टल में 16 अक्तूबर की आधी रात को सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की पिटाई की थी। पीड़ित छात्रों की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने रैगिंग समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। घटना की जांच पूरी हो गई है। 

विज्ञापन
HBTU: Investigation into assault on junior students is complete, committee has submitted the report to VC
एचबीटीयू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरकोर्ट बटलर टेक्निकल यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना की जांच पूरी हो गई है। जांच कमेटी ने रिपोर्ट विवि के कुलपति को सौंप दी है। अब वीसी प्रो. समशेर छात्रों की सजा पर अंतिम फैसला लेंगे। हालांकि कमेटी ने भी छात्रों पर आरोप तय कर सजा को प्रस्तावित किया है।
विज्ञापन


एचबीटीयू के अब्दुल कलाम हॉस्टल में 16 अक्तूबर की आधी रात को सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों की पिटाई की थी। चतुर्थ वर्ष के छात्र की जन्मदिन पार्टी में पहुंचे तृतीय वर्ष के तीन छात्र पिटाई होने के चलते घायल हो गए थे। पीड़ित छात्रों की तहरीर पर नवाबगंज पुलिस ने रैगिंग समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद कुलपति प्रो. समशेर ने जांच के लिए कमेटी गठित की थी। सात सदस्यीय कमेटी के चेयरमैन प्रो. अलख कुमार सिंह ने मंगलवार की जांच पूरी कर ली।
विज्ञापन


प्रो. अलख कुमार सिंह ने बताया कि जांच के दौरान कुल 15 छात्रों को लेकर सुनवाई की गई। इसमें आठ छात्र मारपीट के दोषी हैं। तीन पीड़ित छात्रों की भी सुनवाई हुई जो बिना अनुमति आधी रात को सीनियर के हॉस्टल पहुंचे थे। इन 11 छात्रों के अलावा एक छात्र जिसका जन्मदिन था और तीन छात्र जो घटनास्थल पर मौजूद थे उनसे भी पूछताछ हुई। प्रो. सिंह ने बताया कि दोषी व पीड़ित छात्रों का आमना-सामना भी कराया गया था। जांच के बाद मंगलवार को पांच घंटे प्रॉक्टोरियल बोर्ड की बैठक हुई। अलग-अलग दोष में मिले छात्रों की अलग-अलग सजा तय की है। जिस पर अंतिम फैसला कुलपति लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed