फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTU: Governor Directs to Prioritize Rural Students and Launch Diploma Courses

एचबीटीयू : राज्यपाल ने कहा, ग्रामीण छात्रों का रखें ध्यान, शुरू करें डिप्लोमा कोर्स

Fri, 10 Apr 2026 02:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
HBTU: Governor Directs to Prioritize Rural Students and Launch Diploma Courses
लखनऊ में हुई बैठक में शामिल राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, कुलपति व अन्य अधिकारी। - फोटो : संस्थान
कानपुर। ग्रामीण अंचल के छात्रों के लिए कौशल विकास संबंधी डिप्लोमा कोर्स शुरू करें। रोजगार की जरूरत के अनुसार पाठ्यक्रम तैयार करें। विवि का दायित्व है कि समाज के हर वर्ग के छात्रों को हुनरमंद बनाया जाए। यह निर्देश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने एचबीटीयू के कुलपति प्रो. समशेर व उनकी टीम को लखनऊ स्थित जनभवन में आयोजित समीक्षा बैठक में दिए। उन्होंने पांच वर्षों में किए गए शोध और अन्य कार्यों की समीक्षा कर संस्थान को अपग्रेड करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन



समीक्षा के दौरान राज्यपाल ने सभी शोध कार्यों के पेटेंट कराने और उनके लाभ को आम जनता तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रमुख शोध कार्यों और प्रोजेक्ट्स को संकलित कर पुस्तक का रूप दें और इसे अन्य विश्वविद्यालयों एवं संस्थानों के साथ साझा करें। विवि को एमओयू के माध्यम से अन्य संस्थानों के साथ शोध को आगे बढ़ाने और शोध एवं नवाचार कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस, छात्रों संग संवाद और ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान चलाने की भी सलाह दी।
विज्ञापन



बैठक में कुलपति और विभिन्न विभागाध्यक्षों ने अपने विभागों का प्रस्तुतिकरण देने के साथ अगले पांच वर्षों का विजन प्रस्तुत किया। राज्यपाल ने नामांकन, छात्रावासों की स्थिति, स्वास्थ्य परीक्षण, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, योग, शोध गतिविधियां, फैकल्टी-विद्यार्थी अनुपात, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां, प्रोजेक्ट्स, प्लेसमेंट और रोजगार जैसी व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन



राज्यपाल ने छात्रों की सेहत पर विशेष जोर देते हुए कहा कि भोजन की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। छात्रों को पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक भोजन उपलब्ध कराया जाए, ताकि छात्र फास्टफूड का सहारा न लें। छात्रावासों की साफ-सफाई और भवन निर्माण में छात्रों की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। मौके पर विशेष कार्याधिकारी राज्यपाल डॉ. सुधीर महादेव बोबडे, विशेष कार्याधिकारी (शिक्षा) डॉ. पंकज एल जानी, कुलपति प्रो. समशेर, रजिस्ट्रार अमित कुमार राठौर समेत सभी डीन और विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed