फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   HBTIU to train youth with technical skills in the leather and footwear sector

Kanpur News: चमड़ा और फुटवियर क्षेत्र में युवाओं को तकनीकी दक्ष बनाएगा एचबीटीयू

Tue, 30 Sep 2025 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
HBTIU to train youth with technical skills in the leather and footwear sector
चमड़ा क्षेत्र कौशल परिषद और हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच हुआ समझौता। - फोटो : एचबीटीयू
कानपुर। चमड़े के क्षेत्र में कौशल विकास और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए चमड़ा क्षेत्र कौशल परिषद और हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय के बीच सोमवार को समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन


एचबीटीयू परिसर में परिषद के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन और विवि के कुलपति प्रो. समशेर की उपस्थिति में एमओयू हुआ। इस समझौते से युवा चमड़ा और फुटवियर उद्योग में तकनीक दक्ष हो सकेंगे।
विज्ञापन


एलएसएससी के अध्यक्ष मुख्तारुल अमीन ने कहा यह समझौता शिक्षा और उद्योग जगत के बीच सेतु बनेगा। यह अनुबंध यह सुनिश्चित करता है कि चमड़ा क्षेत्र के लिए कौशल विकास और अनुसंधान साथ-साथ चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह रोजगार क्षमता के साथ चमड़ा निर्माण में स्थायित्व को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि इस समझौते से छात्रों को उद्योग अनुकूल कौशल प्रदान किया जाएगा। अनुसंधान-आधारित नवाचार को बढ़ावा देने के साथ एक ऐसा कार्यबल तैयार किया जाएगा जो इस क्षेत्र के विकास में सार्थक योगदान देगा।

परिषद और एचबीटीयू संयुक्त रूप से उन्नत प्रशिक्षण मॉड्यूल विकसित करेंगे। इससे चमड़ा और फुटवियर निर्माण में शहर समेत भारत की वैश्विक अग्रणी स्थिति और मजबूत होगी। परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि यह समझौता आधुनिक प्रशिक्षण मॉड्यूल और कौशल-आधारित कार्यक्रमों को शैक्षणिक ढांचे में एकीकृत करने में मदद करेगा।


यह सहयोग छात्रों के लिए नए अवसर पैदा करेगा और चमड़ा मूल्य शृंखला में नियोक्ताओं की जरूरतों को भी पूरा करेगा। मौके पर परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष असद कमाल इराकी, रजिस्ट्रार एचबीटीयू अमित कुमार राठौड़, वाइस चांसलर प्रो. दीप्तिक परमार, डीन प्रो. जीएल देवनानी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed