फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hawker beaten on the road with hockey sticks and belts in Sisamau, FIR lodged against six

Kanpur: सीसामऊ में हॉकर को हॉकी और बेल्टों से सड़क पर पीटा, छह पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 14 Jan 2025 11:37 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 14 Jan 2025 11:37 PM IST
सार

Kanpur News: सीसामऊ में हॉकर को हॉकी और बेल्टों से सड़क पर पीटने के मामले में छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Hawker beaten on the road with hockey sticks and belts in Sisamau, FIR lodged against six
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीसामऊ थानाक्षेत्र में हॉकर को युवकों ने मामूली विवाद में सड़क पर हॉकी, बेल्टों से पीटा। मारपीट में उसे गंभीर चोटें आई हैं। आरोपियों ने शिकायत करने पर हत्या कर शव को नाले में फेंकने की धमकी दी। पीड़ित ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने बाद में तहरीर के आधार पर पांच नामजद समेत छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सीसामऊ शराब मिल का हाता निवासी पंकज कनौजिया जरीबचौकी सेंटर पर हॉकर हैं। पकंज ने बताया कि 12 जनवरी की रात करीब 12:15 बजे वह पैदल घर जा रहे थे। उसी दौरान रोमी, शिवलाल, सनी, सहवाग, रौनक उर्फ भग्गू व अज्ञात साथियों के साथ मामूली बात पर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर सभी ने उन्हें हॉकी, बैट और बेल्टों से पीटना शुरू कर दिया। मारपीट में उसके सिर के साथ शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।
विज्ञापन


आरोप है कि हमलावरों ने धमकी दी कि शिकायत करने पर उसका शव किसी नाले में तैरता मिलेगा। थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है। दोनों पक्षों के बीच विवाद किस बात का है, इस बारे में भी जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed