{"_id":"6ab8cdb66c184753a5069c23","slug":"havoc-by-ishan-river-in-kanpur-water-reach-dadhika-village-after-15-years-crops-across-several-acres-submerged-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर में ईशान नदी का तांडव: 15 साल बाद दधिका गांव तक पहुंचा पानी, कई एकड़ फसलें पानी में डूबीं, सहमे किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर में ईशान नदी का तांडव: 15 साल बाद दधिका गांव तक पहुंचा पानी, कई एकड़ फसलें पानी में डूबीं, सहमे किसान
Sun, 27 Sep 2026 01:33 PM IST
Himanshu Awasthi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:33 PM IST
सार
Kanpur News: अरौल थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से जारी मूसलाधार बारिश के चलते ईशान नदी उफान पर आ गई है। नदी का जलस्तर बढ़ने से पानी तटीय इलाकों में फैलते हुए दधिका गांव तक पहुंच गया है। गांव के आसपास के दर्जनों खेत पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की फसलें बर्बाद होने की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
ईशान नदी उफान पर
- फोटो : amar ujala
विस्तार
कानपुर के अरौल थाना क्षेत्र में पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते ईसन नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी आसपास के क्षेत्रों में फैल गया और दधिका गांव तक पहुंच गया। गांव के आसपास के खेत पानी में जलमग्न हो गए हैं, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार गांव के बुजुर्गों ने बताया कि करीब 15 साल बाद ऐसी स्थिति बनी है, जब ईशान नदी का पानी दधिका गांव तक पहुंचा है। करीब 15 वर्ष पहले भी लगातार तेज बारिश के दौरान नदी का पानी गांव तक पहुंचा था। इसके बाद अब एक बार फिर नदी का पानी गांव की ओर पहुंचने से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है।
विज्ञापन