फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   harvester owner dies in accident in mahoba

महोबा: अन्ना जानवर से टकराई बाइक, हार्वेस्टर मालिक की मौत

Tue, 15 Sep 2020 06:51 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 15 Sep 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
harvester owner dies in accident in mahoba
सांकेतिक तस्वीर
महोबा जिले के चरखारी-सूपा मार्ग में सड़क पर अचानक आए जानवर से टकरा कर बाइक सवार हार्वेस्टर मालिक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन


हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवार के सिर पर गंभीर चोटें आईं। पंजाब प्रांत के दयाल गढ़ निवासी कर्नेल सिंह (35) पुत्र देवसिंह हार्वेस्टर मशीन का मालिक था। 15 दिन पहले वह कर्मचारियों के साथ महोबा आया था।
विज्ञापन


वह ग्राम सूपा के समीप डेरा जमाकर आसपास के किसानों के खेतों में पहुंचकर फसल की कटाई व मढ़ाई करते थे। सोमवार की रात हार्वेस्टर मशीन कस्बा चरखारी के रायनपुर मौजा में उदड़ मूंग की कटाई करने गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


देर रात कटाई होने के बाद कर्नेल सिंह बाइक से वापस सूपा आ रहा था जबकि मशीन पीछे आ रही थी। तभी सड़क पर आए अन्ना जानवरों से सूपा मार्ग में बाइक टकरा गई। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।


राहगीरों की मदद से घायल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चरखारी पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। मंगलवार को मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed