फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardois pickup robbery, The crime was committed to deposit the installment, four accused arrested

हरदोई का पिकअप लूटकांड: किश्त जमा करने को दिया वारदात को अंजाम, चार आरोपी गिरफ्तार….जेल भेजा

Fri, 05 Jul 2024 10:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 05 Jul 2024 10:20 PM IST
सार

 Hardoi News: संडीला कोतवाली क्षेत्र में पिकअप लूटने वाले तीन आरोपियों के साथ लूट का दूध खरीदने वाला भी जेल भेजा गया है। आरोपियों के पास से  55 हजार रुपये, 17 दूध की केन, दो बाइक बरामद की गई हैं।

 

विज्ञापन
Hardois pickup robbery, The crime was committed to deposit the installment, four accused arrested
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : amar ujala

विस्तार

हरदोई जिले के संडीला कोतवाली क्षेत्र में बीती एक जुलाई को दूध भरी केन के साथ पिकअप डाला लूटे जाने की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। लूट की घटना में शामिल रहे तीन लोगों के साथ ही लूटा गया दूध खरीदने वाले को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। किश्तों पर खरीदे गए पिकअप डाला की किश्त अदा करने के लिए वारदात को अंजाम दिए जाने की बात सामने आई है।

विज्ञापन

पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेशकर जेल भेज दिया है। उन्नाव जनपद के आसीवन थाना क्षेत्र के पेशारी निवासी प्रशांत ने एक जुलाई को आधी रात के बाद पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि रात में साढ़े नौ बजे अपने पिकअप डाला से दूध भरी केन लेकर संडीला के एमसीसी प्लांट जा रहा था। रास्ते में बाइक सवार कुछ लोगों ने उसे रोक लिया था।
विज्ञापन

बंधक बनाकर नकदी और पिकअप डाला लूटकर भाग गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र खुद घटना का खुलासा करने में लगे थे। शुक्रवार शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुखबिरों से शुक्रवार की सुबह सूचना मिली थी कि घटना को अंजाम देने वाले चार लोग गोसवा वारीवन मार्ग के पास जंगल में मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों के पास से ये सामान हुआ बरामद
इस पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर उन्नाव जनपद के औरास थाना क्षेत्र के गोवारगांव निवासी वीरेंद्र, अतरौली थाना क्षेत्र के तेंदवारी निवासी वसीम और संडीला कस्बा के मंडई निवासी अशोक को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से 55 हजार रुपये, 17 दूध की केन दो बाइक बरामद की गईं। वीरेंद्र के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ।

दूध की आठ केनें भी बरामद कर लीं
पूछताछ में पता चला कि लूटा गया दूध इन लोगों ने संडीला कोतवाली क्षेत्र के दुगई निवासी आरिफ को बेचा था। पुलिस ने आरिफ को भी गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से दूध की आठ केनें बरामद कर लीं। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि वीरेंद्र ने एक पिकअप डाला किश्तों पर खरीदा था। काम न चलने पर किश्तें अदा नहीं कर पा रहा था। इसलिए उसने लूट की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed