फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Youth committed misdeed with girl on the pretext of marriage

Hardoi: खुद को बीएसएफ का जवान बता शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, मोबाइल कॉल के जरिए हुई थी जान-पहचान

Tue, 16 Apr 2024 06:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Apr 2024 06:16 PM IST
सार

Hardoi News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने युवक, उसके दो भाइयों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
Hardoi: Youth committed misdeed with girl on the pretext of marriage
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली में खुद को बीएसएफ का जवान बताकर प्रयागराज के एक युवक ने युवती से दोस्ती कर ली। फिर शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण किया। बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मंगलवार को युवक, उसके दो भाइयों और मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


हरदोई के पाली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2022 में वह बीए की पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान एक दिन उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम-पता प्रयागराज जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ताजपुर भीकमपुर निवासी अभिषेक यादव बताया। युवती के मुताबिक अभिषेक ने खुद को बीएसएफ का जवान बताया और पश्चिम बंगाल में तैनात होने की बात कही। 2023 में अभिषेक घर आया और युवती के माता-पिता से शादी करने इच्छा जताई।

विज्ञापन

युवती का आरोप है कि परिजनों ने रिश्ते के लिए सहमति दे दी। इस दौरान अभिषेक कई बार घर आया और शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने बताया कि 2023 में वह फतेहगढ़ में रहकर पढ़ाई कर रही थी, अभिषेक वहां भी आता-जाता रहा। सितंबर 2023 में अभिषेक अपने परिजनों के साथ घर आया और शादी की कुछ रस्म अदा की। दिसंबर 2023 में अभिषेक ने शादी से इनकार कर दिया।

इस पर युवती के पिता व परिजन अभिषेक के घर गए तो उसकी मां लक्ष्मी देवी, भाई ललित और आशीष ने अभद्रता की। उधर, चार महीने तक सुलह-समझौते ही बात चलती रही। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि मंगलवार को युवती की तहरीर पर अभिषेक, उसके भाई ललित और आशीष व मां लक्ष्मी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed