{"_id":"669bd83b72619148490fcd74","slug":"hardoi-young-man-entered-the-house-and-attacked-an-elderly-man-with-a-knife-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर किया चाकू से हमला, हालत गंभीर, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 20 Jul 2024 09:05 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 20 Jul 2024 09:05 PM IST
सार
Hardoi News: युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पड़ोसी गांव के युवक ने घर में घुसकर बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कछौना लाया गया। जहां से हरदोई रेफर कर दिया गया। हरदोई में प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पूरे मामले में बुजुर्ग की बेटी की तहरीर पर पड़ोसी गांव के युवक पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
कछौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी बुजुर्ग घर में अपनी बेटी के साथ था। इसी दौरान टिकारी निवासी संदीप घर में घुस आया। किशोरी से अभद्रता करने लगा। मना करने पर किशोरी के पिता पर चाकू से वार कर दिया। किशोरी का पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन
घटना को लेकर चर्चा है कि संदीप की नजदीकियां बुजुर्ग की बेटी से थीं, लेकिन पिछले कुछ माह से दोनों में बोलचाल बंद थी। शनिवार को संदीप फिर से वहां गया तो विवाद के बाद उसने बुजुर्ग पर चाकू व धारदार हथियार से हमला कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन