Hardoi: महिला की सिर कूच कर हत्या, चक मार्ग पर पड़ा मिला शव, फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य…जांच शुरू
Hardoi News: माधौगंज थाना क्षेत्र के में एक महिला की सिर कूच कर हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के एक चक मार्ग पर मिला। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विस्तार
हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के इकसाई गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के एक चक मार्ग पर पड़ा मिला, जिसकी पहचान गांव निवासी रानी (46) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, रानी रविवार को अपने घर से निकली थी और उसके बाद से लापता थी. सोमवार सुबह उसका क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्यारों ने महिला के सिर को बेरहमी से कूचकर मौत के घाट उतारा है।
शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
घटना की जानकारी मिलते ही, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण नमूने और साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।