{"_id":"6a60a5500e356c66800a74fe","slug":"hardoi-woman-dies-after-being-crushed-between-two-buses-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई में दर्दनाक हादसा: दो बसें आगे बढ़ीं...बीच में फंस कर महिला की मौत, मंजर देख सहमे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई में दर्दनाक हादसा: दो बसें आगे बढ़ीं...बीच में फंस कर महिला की मौत, मंजर देख सहमे लोग
Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: Shikha Pandey
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:34 AM IST
सार
यूपी के हरदोई जिले में दो बसों की चपेट में आई महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
महिला की दर्दनाक मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई में शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित रोडवेज बस अड्डे पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हो गया। कोतवाली देहात क्षेत्र के खेतुई गांव निवासी 32 वर्षीय नेहा सिंह, पत्नी स्वर्गीय सर्वेश सिंह की दो रोडवेज बसों के बीच फंसने से मौत हो गई। नेहा एक निजी दवा कंपनी में कार्यरत थीं और उन्नाव के बांगरमऊ में आयोजित आधिकारिक बैठक में शामिल होने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान कन्नौज डिपो और हरदोई डिपो की बसें आगे बढ़ीं और वह दोनों बसों के अगले हिस्से के बीच फंस गईं। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया,जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने हादसे के लिए दोनों बस चालकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि सामने खड़े यात्रियों की ओर ध्यान दिए बिना बसों को आगे बढ़ा दिया गया,जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद बस अड्डे पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के परिजनों ने हादसे के लिए दोनों बस चालकों की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया। उनका आरोप है कि सामने खड़े यात्रियों की ओर ध्यान दिए बिना बसों को आगे बढ़ा दिया गया,जिससे यह दर्दनाक हादसा हो गया।
विज्ञापन