फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: wife was strangled to death, body was thrown in the field

Hardoi: पत्नी की गला दबाकर की हत्या, शव को खेत में फेंका, दो माह पहले हुई थी शादी

Tue, 27 Jun 2023 09:59 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 27 Jun 2023 09:59 PM IST
सार

Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में पति ने गला दबाकर पत्नी की हत्या कर दी। महिला का शव खेत में पड़ा मिला। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
Hardoi: wife was strangled to death, body was thrown in the field
चांदनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के शाहाबाद में पति ने किसी विवाद के चलते मंगलवार को पत्नी की हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। शादी को अभी दो माह भी नहीं हुए थे। घटना को अंजाम देने के बाद पति सीधे ससुराल पहुंचा और वहां पर साले को बहन का शव खेत से उठा लेने के लिए कहा। शाहाबाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया है। वहीं, महिला के पिता ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर के सेहरामऊ दक्षिणी के सूरतपुर निवासी विजय कुमार ने पुत्री चांंदनी की शादी 3 मई 2023 को सीतापुर के रामपुर कला थाना क्षेत्र के चांदपुर निवासी प्रवेश कुमार से की थी। विजय ने बताया कि चांदनी आठ दिन पहले ही मायके आई थी। सोमवार व मंगलवार को प्रवेश व चांदनी सेहरामऊ में मेला देखने आए थे।

विज्ञापन

मेले में झूला झूलने के दौरान दोनों के बीच क्या बातचीत हुई, इसकी किसी को जानकारी नहीं है। बताया कि मंगलवार को मेला देखने के बाद दोनों घर वापस आए। इसके बाद चांदनी ऑटो से शाहाबाद की ओर निकल पड़ी। पीछे से पति प्रवेश कुमार भी निकल गया। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के उधरनपुर के पास प्रवेश कुमार ने चांदनी की गला दबाकर हत्या कर शव को गन्ने के खेत में फेंक दिया। इसके बाद उन लोगों को हत्या की जानकारी दी थी।

नशे में होने के कारण प्रवेश को घर पर ही रोक लिया गया था। चांदनी की मां ने दामाद पर साथियों के साथ मिलकर हत्या का आरोप लगाया है। एएसपी दुर्गेश कुमार सिंह, शाहाबाद सीओ हेमंत उपाध्याय, कोतवाल दिलेश सिंह ने मौके की जांच-पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। प्रवेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अभी तक हत्या की कोई स्पष्ट वजह नहीं बताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed