फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Wife jumped into Sharda canal, husband also jumped to save her, both missing

Hardoi: शारदा नहर में पत्नी ने लगाई छलांग, बचाने को पति भी कूदा, दोनों लापता

Tue, 30 May 2023 05:31 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 30 May 2023 05:31 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में दंपती में हुए विवाद के बाद पत्नी ने शारदा नहर में छलांग लगा दी। बचाने के लिए पति भी नहर में कूद गया। दोनों लापता हैं। गोताखोर दोनों की तलाश में जुटे हैं।

विज्ञापन
Hardoi: Wife jumped into Sharda canal, husband also jumped to save her, both missing
लापता दंपती की तलाश करता गोताखोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के माधौगंज में शादी समारोह में डीजे पर जीजा के साथ पत्नी के नाचने पर पति नाराज हो गया। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। इसी बीच बाइक से घर लौटने के दौरान शारदा नहर के पुल के पास पत्नी ने नहर में छलांग लगा दी। उसे देखकर पति भी उसे बचाने के लिए पीछे नहर में कूद गया। दोनों पति-पत्नी पानी के तेज बहाव में बह गए। दोनों की तलाश के लिए गोताखोरों को लगाया गया है।

विज्ञापन


मंगलवार की देर शाम तक दोनों का कोई सुराग नहीं लगा सका था। थाना क्षेत्र के नेवादा गब्भी गांव निवासी रेशू उर्फ मान सिंह (23) पत्नी आरती देवी (20) के साथ सोमवार को बिलग्राम कोतवाली के अख्तियारपुर गांव में साढ़ू अतर सिंह के घर उसकी पुत्री की शादी में शामिल होने गया था। रात में वहां आरती डीजे पर जीजा के साथ नाचने लगी। इस पर मान सिंह नाराज हो गया। देखते ही देखते पति- पत्नी के बीच नोकझोंक होने लगी। बात इतनी बढ़ गई कि रात के करीब 12 बजे दोनों बाइक पर सवार होकर घर के लिए चल दिए।

विज्ञापन

बाइक पर पीछे बैठी आरती बघौली रोड पर अचानक उतर कर शारदा नहर में कूद गई। पत्नी को बचाने के लिए मान सिंह भी पीछे से नहर में कूद गया। दोनों पानी के तेज बहाव में बह गए। उन्हें ऐसा करते हुए वहां नहर पुल पर तैनात सुरक्षा गार्डों ने देख लिया और इस बारे में पुलिस को खबर की। सूचना मिलते ही वहां पुलिस की टीमें पहुंच गईं। दोनों को ढूंढने की कोशिश की गई, लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो फिर गोताखोरों को लगाया गया। मंगलवार देर शाम तक दोनों का कुछ भी पता नहीं चल सका था। कोतवाल इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों की खोजबीन की जा रही है।

पिछले साल हुई थी शादी
मान सिंह की शादी साल 2022 में बालामऊ की आरती देवी के साथ हुई थी। घरवालों के मुताबिक शादी के बाद से दोनों के कभी लड़ाई तो दूर तकरार तक नहीं हुई। मान सिंह आरती को बहुत प्यार करता था। हादसा कैसे हुआ, यह किसी के समझ में नहीं आ रहा है।
विज्ञापन

कानपुर में रह कर दोनों करते थे प्राइवेट नौकरी
मान सिंह शादी के कुछ महीनों के बाद पत्नी आरती को साथ ले कर कानपुर चला गया। दोनों प्राइवेट नौकरी करते थे। मान सिंह साढ़ू और आरती के जीजा अतर सिंह के यहां शादी में शामिल होने के लिए कानपुर से आया हुआ था। दोनों हंसी-खुशी शादी में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed