{"_id":"675194761bbd82136c0d4b3c","slug":"hardoi-vehicle-hits-two-cousins-one-dead-other-injured-2024-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: वाहन ने चचेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: वाहन ने चचेरे भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरा घायल
Thu, 05 Dec 2024 05:25 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:25 PM IST
सार
Hardoi News: वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा संडीला-अतरौली मार्ग पर हुआ। बाइक सवार युवक कानपुर से माझगांव जा रहे थे।
विज्ञापन
सागर की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर से बाइक से माझगांव जा रहे चचेरे भाइयों को संडीला अतरौली मार्ग पर किसी वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल दोनों युवकों काे सीएचसी संडीला ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने एक को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। कानपुर के महराजपुर थाना क्षेत्र के महोली निवासीी सागर (25) जलजीवन मिशन के तहत कार्य करा रही कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर तैनात था। इन दिनों वह संडीला काेतवाली क्षेत्र के माझगांव में शुरू निर्माण की निगरानी कर रहा था। माझगांव में ही किराए पर रहता था।
विज्ञापन
बुधवार को वह चचेरे भाई विमल शुक्ला (40) के साथ बुधवार शाम चार बजे अपने घर से संडीला जाने के लिए बाइक से निकला था। देर रात संडीला- अतरौली मार्ग पर आबिदखेड़ा गांव के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों से मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संडीला पहुंचाया। यहां चिकित्सक ने सागर को मृत घोषित कर दिया, जबकि विमल को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी पर परिजन भी सीएचसी पहुंचे। मृतक छह भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था। कोतवाल आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक में टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन