Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Uncle and nephew on motorcycle crash into the back of a stationary tractor-trolley; both die

हरदोई: खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से जा घुसे बाइक सवार चाचा-भतीजा, दोनों की मौत

Sun, 15 Nov 2026 05:15 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 15 Nov 2026 05:15 PM IST
सार

ट्रैक्टर ट्राली में लदी थी ईंट, घटना ढोलिया चौराहा के पास हुई। ट्रैक्टर ट्राली में ईंट लदी थी। बहन के घर से युवक भतीजे के साथ घर लौट रहा था। 

विज्ञापन
Hardoi: Uncle and nephew on motorcycle crash into the back of a stationary tractor-trolley; both die
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया तिराहा के पास शनिवार देर शाम बिलग्राम मार्ग पर ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार चाचा भतीजा पीछे से जा घुसे। गंभीर रूप से घायल चाचा भतीजे की उपचार के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली कब्जे में ले लिया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी सत्यपाल (35) दिल्ली में ठेके पर गाजर की खेती करते थे। पिछले एक माह से वह गांव में थे।

विज्ञापन


शनिवार दोपहर वह अपने भतीजे सूरज (20) के साथ कोडरा निवासी अपनी बहन अमरवती के घर गए थे। देर शाम चाचा भतीजा बाइक से वापस सिकंदरपुर जा रहे थे। सुरसा थाना क्षेत्र में ढोलिया तिराहा के पास सड़क पर खड़ी ईंट लदी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक पीछे से जा घुसी। हादसे में सत्यपाल और सूरज गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे का पता चलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी सुरसा पहुंचाया। यहां से दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में रात लगभग नौ बजे सूरज की उपचार के दौरान मौत हो गई। आधीरात के बाद सत्यपाल ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूरज सात भाई बहनों में तीसरे नंबर के और अविवाहित थे। वह ट्रक चलाकर परिवार के भरण पोषण में सहयोग करते थे। घटना का पता चलने पर सूरज की मां लौंगश्री और पिता रधुनाथ बदहवास हो गए। थानाध्यक्ष विश्वास शर्मा ने बताया कि खड़ी ट्रैक्टर ट्राली में बाइक सवार पीछे से घुसे हैं। ट्रैक्टर ट्राली पुलिस के कब्जे में है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed