फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two school cooks suffered burn injuries while cooking due to a leak in a pipe

हरदोई: पाइप में लीकेज से खाना बनाने के दौरान विद्यालय में झुलसी दो रसोईया

Mon, 21 Sep 2026 11:24 PM IST
Shikha Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Shikha Pandey Updated Mon, 21 Sep 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
Hardoi: Two school cooks suffered burn injuries while cooking due to a leak in a pipe
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

संडीला विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय टिमरुख में सोमवार को मध्यान्ह भोजन बनाते समय रिसाव होने से आग लग गई। गैस पाइप में हुए रिसाव के कारण लगी आग की चपेट में आकर दो रसोईया झुलस गईं। आसपास मौजूद लोगों की मदद से पानी डालकर आग बुझाई गई।

विज्ञापन


विद्यालय में रसोईया के पद पर तैनात अंजनी देवी और कल्पना ने बताया कि गैस पाइप पिछले कई दिनों से खराब था। दावा है कि पाइप से गैस रिसने की शिकायत विद्यालय की प्रधानाध्यापिका शाहीन को दी थी,लेकिन पाइप नहीं बदल गया। सोमवार को चूल्हा जलाने के दौरान आग लग गई और दोनों रसोईया इसकी जद में आकर झुलस गई। घटना के बाद रसोइयों ने संडीला की ज्वाइंट मजिस्ट्रेट नारायणी भाटिया को शिकायती पत्र देकर घटना की जानकारी दी। घटना को लेकर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जांच के निर्देश दिए हैं। नायब तहसीलदार के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी और कोतवाल को शामिल करते हुए जांच समिति गठित की गई है।
विज्ञापन


समिति गैस पाइप में खराबी और पहले से की गई शिकायतों के साथ ही विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था की जांच करेगी।विद्यालय की इंचार्ज प्रधानाध्यापिका प्रतिमा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका शाहीन अस्वस्थ होने के कारण अवकाश पर हैं।  घटना के तुरंत बाद दोनों रसोइयों को प्राथमिक उपचार दिया गया था और दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बारे में पूछने के दौरान बीमार प्रधानाध्यापिका को हुआ ब्रेन हेमरेज
प्राथमिक विद्यालय टिमरूख में हुई घटना के बाद अवकाश पर चल रही शाहीन बानो को खंड शिक्षा अधिकारी संडीला डॉक्टर बृजेश कुमार त्रिपाठी ने फोन किया। शाहीन के परिजनों का दावा है कि खंड शिक्षा अधिकारी का फोन आने के बाद उन्हें ब्रेन हेमरेज हो गया। लखनऊ के प्रतिष्ठित प्राइवेट अस्पताल के आईसीयू में उन्हें भर्ती कराया गया है।जानकारी मिली है कि शाहीन पहले से ही अस्वस्थ थीं और डायलिसिस चल रही थी। इस मामले में बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रभात मिश्रा ने बताया कि खंड  शिक्षा अधिकारी डॉक्टर बृजेश त्रिपाठी को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। पूरे मामले की जांच के लिए दो खंड शिक्षा अधिकारियों की समिति भी बनाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed