फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Two people died in a collision between two bike

Hardoi: दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत, मेहंदी घाट मोड़ के पास हुआ सड़क हादसा

Tue, 09 May 2023 10:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 09 May 2023 10:16 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ। दो बाइकों की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन
Hardoi: Two people died in a collision between two bike
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरदोई जिले में मेहंदीघाट रोड पर महिमपुर मोड़ पर दो बाइकों की आमने-सामने हुई भिड़त में दोनों बाइक सवार घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया गया, जहां पर इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिरसैया मजरा साहिमपुर हर्रैया निवासी गोविंद (25) पुत्र श्रीपाल मंगलवार को सुबह 10 बजे बाइक से कन्नौज किसी काम से जा रहा था।

विज्ञापन


मल्लावां-मेहंदीघाट रोड पर महिमपुर मोड़ पर सामने से बाइक पर आ रहे अरवल थाना के लालपुर निवासी सरोज (22) पुत्र सुंदरलाल से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल कन्नौज में भर्ती कराया, जहां पर इलाज के दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। मौत की खबर लगते ही परिजनों में मातम पसर गया। गोविंद खेतीबाड़ी करता था। तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था। दोनों युवक अविवाहित थे।
विज्ञापन


दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे
इस संबंध में कोतवाल शेषनाथ सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों के परिजन कन्नौज जिला अस्पताल लेकर चले गए थे। दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। सरोज के साथ बाइक में करीब 10 वर्षीय भतीजा पीछे बैठा था। मौके पर पहुंचे परिजन उसे लेकर किसी निजी हॉस्पिटल में इलाज के लिए ले गए थे। उसकी जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed