फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Truck runs over student riding a bike, death

Hardoi: बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंदा, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Mon, 11 Nov 2024 12:23 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Mon, 11 Nov 2024 12:23 PM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में सड़क हादसा हुआ। बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
Hardoi: Truck runs over student riding a bike, death
छात्र की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ पलिया राष्ट्रीय राज्य मार्ग स्थित कस्बा के बरौनी चुंगी पर बाइक सवार छात्र को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। औद्योगिक क्षेत्र के पास ट्रक को पुलिस ने पकड़ लिया।
विज्ञापन


संडीला के ग्राम बेगमगंज निवासी अंश तिवारी (11) पुत्र मुन्ना तिवारी उच्च प्राथमिक विद्यालय बेगमगंज में कक्षा 7 का छात्र था। सोमवार को अपने बड़े भाई पवन तिवारी के साथ बाइक से अपनी भतीजी निहारिका (3) व गांव की एक बिटिया सोना (4) के साथ बाबा हजारा बाग कॉलोनी स्थित स्कूल छोड़ने जा रहा था। वापसी में अंश को अपने स्कूल जाना था। मगर उससे पहले ही कस्बा की बरौनी चुंगी मोड़ के पास पहुंचने पर बाइक एक ई रिक्शा से टकरा गई जिस कारण अंश सड़क पर गिर गया और पीछे से आ रहे एक ट्रक चालक ने उसे रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके साथ बैठी उसकी भतीजी व उसका भाई बाल-बाल बच गए। मृतक छात्र के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पिता मुन्ना तिवारी ने बताया कि चार पुत्र एक पुत्री में सबसे छोटा बेटा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया और औद्योगिक क्षेत्र के पास पुलिस ने ट्रक को भी पकड़ लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed