{"_id":"639f3ff63d1aca524a64799a","slug":"hardoi-troubled-by-the-youth-girl-committed-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi: युवकों से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi: युवकों से परेशान किशोरी ने फांसी लगाकर दी जान, गांव के बाहर एक पेड़ पर लटकता मिला शव
Sun, 18 Dec 2022 10:01 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 18 Dec 2022 10:01 PM IST
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
हरदोई जिले में अतरौली थाना क्षेत्र के एक गांव में दो युवकों से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मामले में किशोरी के पिता ने गांव के दो युवकों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोरी का शव रविवार देर शाम गांव के बाहर बाग में दुपट्टे से लटकता मिला।
विज्ञापन
मृतका के पिता ने बताया कि शनिवार को उसकी पत्नी और वह खेत पर गए थे। उनके साथ तीन बच्चे भी खेत पर गए थे। घर में उनकी पुत्री अकेली थी। जब वह घर आए तो पुत्री घर पर नहीं थी। उन्होंने बेटी की तलाश आसपास की लेकिन शाम तक उसका पता नहीं चला, तो पुलिस को सूचना दी थी।
विज्ञापन
रविवार शाम उसका शव लटकता मिला। उन्होंने बताया कि जब उसकी पुत्री का बैग चेक किया, तो उसमें एक मोबाइल मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि तीन माह से गांव के दो युवक पुत्री को परेशान कर रहे थे। वह दोनों पुत्री को मोबाइल पर फोन करके अवैध संबंध बनाने का दबाव बना रहे थे।
विज्ञापन
इसी से परेशान होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर सीओ संडीला अंकित मिश्र मौके पर पहुंचे और परिजनों से बातचीत की। थाना प्रभारी आनंद नारायण त्रिपाठी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।