फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi Tractor-trolley Incident: Eight bodies retrieved from Garra river

Hardoi tractor-trolley Accident: गर्रा नदी में डूबे ट्रैक्टर चालक समेत आठ किसानों के शव निकाले गए

Sun, 28 Aug 2022 11:00 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 28 Aug 2022 11:00 AM IST
सार

यूपी के हरदोई जिले में शनिवार को भीषण सड़क हादसा हुआ था। ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। गर्रा नदी से आठ शव निकाले जा चुके हैं।

विज्ञापन
Hardoi Tractor-trolley Incident: Eight bodies retrieved from Garra river
हरदोई ट्रैक्टर- ट्रॉली दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले के पाली में शनिवार दोपहर किसानों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पुल की रेलिंग तोड़कर गर्रा नदी में जा गिरी थी। हादसे के बाद 14 किसान तैरकर बाहर निकल आये थे। देर रात गोताखोरों ने ट्रैक्टर चालक मुकेश (22) का शव बरामद कर लिया था। रविवार सुबह नदी से सात शव बरामद हुए हैं। 

विज्ञापन


जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि रेस्क्यू पूरा हो गया है। अब तक कुल आठ शव निकाले गए। इसमें सात लोग ऐसे हैं जो किसान थे और नदी में गिरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार थे। आठवें शव के बारे में जानकारी की जा रही है। वह ट्रॉली पर था या नहीं। लेकिन इतना स्पष्ट हो गया है कि उसकी मौत भी नदी में डूबने से हुई थी।
विज्ञापन


पाली थाना क्षेत्र के ग्राम बेगराजपुर से करीब 22 किसान निजामपुर पुलिया स्थित मंडी में ट्रैक्टर-ट्रॉली से खीरा बेचने गए थे। वापस लौटते समय दो किसान रामलीला चौराहे पर उतर गए थे। इसके बाद गर्रा पुल के निकट ट्रैक्टर का बायां पहिया निकल गया था। इसके कारण ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर गर्रा पुल की रेलिंग तोड़कर नीचे जा गिरी थी। हादसे के बाद चारों ओर चीखपुकार मच गई थी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने देर रात ट्रैक्टर चालक का शव बरामद किया था। रविवार सुबह सात शव नदी से निकाले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन लोगों की हुई मौत
- ट्रैक्टर चालक मुकेश सक्सेना (28) पुत्र श्रीधर निवासी सवायजपुर थाना लोनार जनपद हरदोई 
- अमित (22) अजय पाल, बेगराजपुर 
- मुकेश (30) पुत्र रामभरोसे, बेगराजपुर
- मंझले उर्फ नरेन्द्र (22) पुत्र वेदराम, बेगराजपुर
- रिंकू (30) पुत्र राधेश्याम, बेगराजपुर
- राम कृपाल (20) पुत्र रामकिशन निवासी बेगराजपुर
- हरिशरण (45) पुत्र मुनेश्वर निवासी ग्राम दरियापुर, हरदोई 
- नरेन्द्र (34) पुत्र गयादीन निवासी अर्तजीपुरवा, हरदोई 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed