फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, Tractor rider killed in roadways bus collision, 10 injured

Hardoi Accident: रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर सवार कांवड़िये की मौत, 10 घायल

Sun, 31 Jul 2022 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 31 Jul 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, Tractor rider killed in roadways bus collision, 10 injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

हरदोई जिले में नगर के पाली मार्ग पर ग्राम सहोरा के पास रोडवेज बस की टक्कर से ट्रैक्टर में बैठे कांवड़िया की मौत हो गई। 10 अन्य कांवडिया गंभीर रूप से घायल हो गए। इन सभी को सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार रात कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला लोथू से ट्रैक्टर ट्राली पर सवार होकर कांवड़िया फर्रुखाबाद के पांचाल घाट से गंगाजल लेने जा रहे थे। ग्राम सहोरा के पास पाली की तरफ से आ रही रोडवेज बस ने ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगते ही ट्राली में बैठे कांवड़िये सड़क पर जा गिरे। हादसे में नगला लौथू निवासी अंकित गुप्ता (18) की मौत हो गई। वहीं अंशुल कुमार (20), शेखर (18), लखीमपुर खीरी निवासी धर्मवीर (27), समेत 10 लोग घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुर्घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, एडिशनल एसपी दुर्गेश कुमार सिंह, सीओ हेमंत उपाध्याय, कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस से शाहाबाद सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed