फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi: Tired of molestation girl student commits suicide

हरदोई: छेड़खानी से तंग छात्रा ने की आत्महत्या, आए-दिन युवक करता था परेशान

Mon, 06 Dec 2021 04:43 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 06 Dec 2021 04:43 PM IST
विज्ञापन
Hardoi:  Tired of molestation girl student commits suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
हरदोई के माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।  घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (१९) का शव  सोमवार की सुबह उसके मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। शव देख परिजन सकते में आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि गांव निवासी युवक फदाली आए दिन युवती को परेशान करता था। युवती से छेड़छाड़ करता था और आते जाते छींटाकशी करता था। इसी से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 
विज्ञापन


घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो माधौगंज के थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर फदाली के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश भी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed