{"_id":"61adfce695eb885b7049e404","slug":"hardoi-tired-of-molestation-girl-commits-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग युवती ने की खुदकुशी, मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग युवती ने की खुदकुशी, मचा कोहराम
Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 06 Dec 2021 05:37 PM IST
सार
हरदोई में युवती की आत्महत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरदोई जिले में माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ और छींटाकशी से तंग आकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
माधौगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती (19) का शव सोमवार की सुबह उसके मकान के अंदर बने कमरे में दुपट्टे से फांसी पर लटकता मिला। शव देख परिजन सकते में आ गए। मृतका के पिता ने बताया कि गांव निवासी युवक फदाली आए दिन युवती को परेशान करता था।
युवती से छेड़छाड़ करता था और आते जाते छींटाकशी करता था। इसी से परेशान होकर युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, तो माधौगंज के थानाध्यक्ष सुब्रत नारायण मौके पर पहुंचे और परिजनों से पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर फदाली के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश भी की जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।