फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi: Tied his hands and feet with a rope and made him sit between the railway tracks, accused father arrest

Hardoi: बेटे को निर्वस्त्र कर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रेलवे की पटरियों के बीच बैठाया, आरोपी पिता गिरफ्तार

Tue, 13 Jun 2023 10:04 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Jun 2023 10:04 PM IST
सार

Hardoi News: यूपी के हरदोई जिले में निर्दयी पिता ने बेटे को निर्वस्त्र कर रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रेलवे की पटरियों के बीच बैठा दिया। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Hardoi: Tied his hands and feet with a rope and made him sit between the railway tracks, accused father arrest
आरपीएफ के हत्थे चढ़ा आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरदोई जिले में बेटे को निर्वस्त्र कर प्लास्टिक की रस्सी से हाथ-पैर बांधकर रेलवे की पटरियों के बीच बैठाने वाले युवक को आरपीएफ ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। पिता की हरकतों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक आरबी सिंह ने बताया कि उनके द्वारा एक टीम गठित की, जिसमें एसआई घम्मूराम व हेड सिपाही मोहम्मद जमीर खान वीडियो की जांच में जुट गए। वीडियो में दिख रहे व्यक्ति का नाम अनुराग गुप्ता है, वह शहर कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला है। युवक को आरपीएफ ने गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये था पूरा मामला
सोमवार को सोशल मीडिया पर रेलवे स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा था। यह वायरल वीडियो हरदोई रेलवे स्टेशन के रेलवे लाइन का था। इसमें एक युवक के द्वारा किशोर को निर्वस्त्र करके रेलवे लाइन पर बैठा दिया गया था। उसके हाथ और पैर भी बांध दिए थे, ताकि वह ट्रेन को आता देखकर मौके से न भाग सके। हालांकि वहां से निकल रहे लोगों ने ट्रेन आने से पहले ही बालक को ट्रेन की पटरियों के बीच से हटाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed