{"_id":"5f87f4d321dd1358d6482791","slug":"hardoi-the-young-man-stabbed-the-girl-with-a-knife","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हरदोई: युवती को चाकू मारकर युवक ने खुदकुशी की, ये है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: युवती को चाकू मारकर युवक ने खुदकुशी की, ये है पूरा मामला
Thu, 15 Oct 2020 12:36 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:36 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जांच करने पहुंची पुलिस
- फोटो : amar ujala
हरदोई जिले में शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बेहटी निवासी युवक ने अपने घर के सामने रहने वाली युवती पर चाकुओं से हमला कर दिया। फिर खुद को भी चाकुओं से गोद लिया। गंभीर रूप से घायल होने के कारण युवती को लखनऊ रेफर किया गया है, जबकि युवक की मौत हो गई।
एसपी ने घटनास्थल का दौरा कर ग्रामीणों और परिजनों से पूछताछ की। युवती (21) गुरुवार को सुबह लगभग दस बजे अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित गोड़े (घेर/बग्गर) में मवेशी बांधने गई थी।
इसी दौरान उसके घर के सामने रहने वाला राजीव पाल (26) पुत्र भइयालाल आ गया। यहां उसने चाकू निकालकर युवती के चेहरे और पेट पर कई वार कर दिए। युवती की चीख-पुकार सुन उसकी बड़ी बहन वहां आ गई, तो राजीव ने खुद पर भी चाकू से वार कर लिए।
विज्ञापन
युवती को घायल देखकर बड़ी बहन परिवार के युवक के साथ बाइक से उसे जिला अस्पताल ले गई। घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव और जिला चिकित्सालय पहुंची।

Trending Videos
उधर, राजीव की चाकू लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई। युवती को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में लखनऊ रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी पर एसपी अनुराग वत्स पहले जिला चिकित्सालय पहुंचे।
यहां उन्होंने युवती व उसके परिजनों से जानकारी ली। इसके बाद वह गांव गए और ग्रामीणों से बातचीत की। एसपी ने बताया कि प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवती और युवक के बीच बातचीत होती थी। युवती की शादी तय हो गई थी और सोमवार को सगाई होनी थी।
इसके कारण पिछले कुछ समय से युवती ने राजीव से बातचीत बंद कर दी थी। इसी से नाराज होकर युवक ने पहले युवती को चाकुओं से गोदा और फिर खुद को भी चाकू मार लिया। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम भी गांव भेजी गई।