{"_id":"62e81154447cc27f860feb7e","slug":"hardoi-the-car-driver-hit-the-bike-from-behind-three-including-grandfather-and-grandson-died-kanpur-news-knp710691623","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दादा-पौत्र समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: कार चालक ने बाइक में मारी टक्कर, दादा-पौत्र समेत तीन की मौत
Mon, 01 Aug 2022 11:15 PM IST
कानपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
अमर उजाला नेटवर्क, हरदोई
Published by: कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Aug 2022 11:15 PM IST
सार
हरदोई जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दादा-पौत्र समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के संडीला-मल्लावां मार्ग पर सोमवार देर रात कार सवारों ने बाइक सवार दादा-पौत्र को टक्कर मार दी। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और हंगामा कर शव सड़क पर रख जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। खबर लिखे जाने तक कोई भी बड़ा अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
गदियन खेड़ा गांव निवासी दूबर (80) खोया का कारोबार करते हैं। वह सोमवार को अपने चचेरे भाई रईश (60) के साथ संडीला बाजार खोया बेचने गए थे। जहां से उन्हें लेकर देर रात उनका पौत्र रेहान अली (26) बाइक से आ रहा था। रास्ते में जरियारी गांव के सामने बाइक मेें पीछे से कार यूपी 30 बीसी 0756 में सवार लोगों ने टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना देख आसपास के ग्रामीण जमा हो गए और इधर कार सवार मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
मृतकों के परिजनों को राहगीरों ने सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने तीनों के शव देख हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने संडीला-मल्लावां मार्ग पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर कासिमपुर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां मृतक रेहान के पिता बरकत अली ने कार सवार गांव के ही लोगों पर पुरानी रंजिश में टक्कर मार कर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
परिजनों की मांग थी कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं होंगे। वह लोग शव नहीं उठाएंगे। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने गांव में छापामारी की लेकिन कोई पकड़ में नहीं आया। थानाध्यक्ष हरि शंकर प्रजापति ने बताया कि परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। वहीं देर रात तक हंगामा जारी रहा।